HomeShare Marketऑर्डर मिलते ही तूफान बना यह शेयर, खरीदने दौड़े निवेशक, 10% की...

ऑर्डर मिलते ही तूफान बना यह शेयर, खरीदने दौड़े निवेशक, 10% की तेजी

ऐप पर पढ़ें

वाटर सप्लाई एंड मैनेजमेंट कंपनी Vatech Wabag को चेन्नई मेट्रोपॉलिटन वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (CMWSSB) से लगभग 4400 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद Vatech Wabag के शेयर में करीब 10 प्रतिशत की तेजी आई। ट्रेडिंग के दौरान यह शेयर 366.05 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। 17 जून 2022 को शेयर ने 220 रुपये के 52 वीक लो को टच किया। 12 दिसंबर 2022 को शेयर की कीमत 374.90 रुपये तक गई। यह 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है।

क्या है ऑर्डर: Vatech Wabag को इस ऑर्डर के तहत हर दिन 400 मिलियन लीटर का सी वॉटर RO प्लांट का निर्माण करना है। इस ऑर्डर में Vatech Wabag की ज्वाइंट वेंचर मेटिटो ओवरसीज लिमिटेड भी शामिल है। इसे 42 महीने की अवधि में पूरा करना है और इसके बाद 20 साल के संचालन और रखरखाव (ओ एंड एम) की भी जिम्मेदारी है। 

क्यों खास है प्रोजेक्ट: Vatech Wabag ने बताया है कि यह चेन्नई और भारत के लिए एक ऐतिहासिक परियोजना है क्योंकि इसके पूरा होने पर दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र में सबसे बड़ा डिसेलिनेशन प्लांट होगा। इस प्लांट के साथ, Vatech Wabag चेन्नई में डिसेलिनेशन इकाइयों के माध्यम से लगभग 70% जल उत्पादन करने वाली कंपनी होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular