HomeShare Marketएलन मस्क ने इस साल जितना कमाया, उससे भी कम रह गई...

एलन मस्क ने इस साल जितना कमाया, उससे भी कम रह गई अडानी की दौलत

ऐप पर पढ़ें

साल 2022 अमेरिकी अरबपतियों के लिए बुरा और भारत के अडानी-अंबानी के लिए अच्छा साबित हुआ, लेकिन साल 2023 में स्थिति इसके ठीक उलट है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस साल अबतक के टॉप लूजर हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक इस साल अडानी की संपत्ति, एलन मस्क द्वारा कमाई गई दौलत से भी कम रह गई है। 

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की आंधी में गौतम अडानी की संपत्ति लगातार उड़ रही है। इस साल अब तक अडानी 71.5 अरब डॉलर गंवा चुके हैं। जबकि, इसमें से 90 फीसद हिस्सा 24 जनवरी के बाद उड़ा है। अब अडानी की संपत्ति 124 अरब डॉलर से घटकर 49.1 अरब डॉलर रह गई है, जबकि, इस साल अब तक एलन मस्क 50.4 अरब डॉलर कमा चुके हैं। 

ब्लूमबर्ग में इस साल के टॉप लूजर हैं अडानी

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अडानी अब 25वें नंबर पर हैं, जबकि लूजर की लिस्ट में पहले स्थान पर। दूसरे स्थान पर अंबानी और चौथे पर राधाकृष्ण दमानी हैं। बता दें अडानी ग्रुप को लेकर अमेरिकी शार्ट सेलर कंपनी की निगेटिव रिपोर्ट ने चेयरमैन गौतम अडानी को एक दो साल पहले की स्थिति में लाकर पटक दिया है। दो साल पहले गौतम अडानी का नेटवर्थ 50 अरब डॉलर था और उनकी दौलत सितंबर 2022 में करीब 150 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी। 

132 अरब डॉलर गंवाने के बाद क्या कमबैक करेंगे अडानी?

अमेरिका के रईसों पर बरस रही दौलत

इस साल अमेरिकी रईसों पर दौलत बरस रही है। इस साल कमाई में नंबर वन और अमीरों की लिस्ट पर दूसरे नंबर पर काबिज एलन मस्क ने 50.4 अरब डॉलर कमाए। इसी तरह फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपनी दौलत में 18.7 अरब डॉलर जोड़ा। जेफ बेजोस की दौलत भी 14.1 अरब डॉलर बढ़ी। लैरी एलिसन ने 10.2 अरब डॉलर जोड़े और बिल गेट्स ने 8.14 अरब डॉलर। 

कौन सी राशि के लोगों के अमीर बनने की संभावना ज्यादा, आपकी क्या है

RELATED ARTICLES

Most Popular