HomeShare Marketएलन मस्क खुद को नहीं बल्कि 'पुतिन' को मानते हैं दुनिया का...

एलन मस्क खुद को नहीं बल्कि ‘पुतिन’ को मानते हैं दुनिया का सबसे अमीर, जानें मस्क ने क्या कहा?

टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ एलन मस्क (Elon musk) जो रिकॉर्ड में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। लेकिन उनके हिसाब से यह खिताब किसी और का है। एलन मस्क खुद से ज्यादा अमीर किसी और को मानते हैं। मस्क के अनुसार, दुनिया का सबसे अमीर इंसान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) हैं। मस्क ने बिजनेस इनसाइडर को दिए इंटरव्यू में यह बात कही। 

क्या कहा मस्क ने?
मस्क से उनकी कुल संपत्ति के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने जवाब दिया, “मुझे लगता है कि पुतिन मुझसे काफी अमीर हैं।” बता दें कि एलन मस्क की संपत्ति लगभग 260 बिलियन डॉलर है। वहीं, पुतिन की संपत्ति एक रहस्य बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- अगर आपने PPF, NPS और सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवाया है खाता तो 31 मार्च से पहले कर लें यह काम

संबंधित खबरें

आधिकारिक रिकॉर्ड के मुतबिक, उन्हें सिर्फ सालाना 1,40,000 डॉलर सैलरी मिलती है। इतना ही नहीं पुतीन के पास ब्लैक सी पर 1.4 अरब डॉलर का महल और 4 अरब डॉलर के मोनाको अपार्टमेंट भी है। उनके पास 800 वर्ग फीट का एक फ्लैट है। एक ट्रेलर और तीन कारें हैं। बता दें कि हाल ही में, यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर पुतिन को पश्चिमी देशों से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। अमेरिका और पश्चिमी देशों ने रूस, पुतिन और उनके शीर्ष सहयोगियों को निशाना बनाते हुए प्रतिबंध लागू किए हैं।

यह भी पढ़ें- 28-29 मार्च को पूरे देश में हड़ताल, बैंकों का कामकाज होगा प्रभावित, ATM में कैश की हो सकती किल्लत

रूस-यूक्रेन जंग पर क्या कहा मस्क ने
मस्क से यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बारे में पूछे जाने पर मस्क ने कहा कि पुतिन को रोका जाना चाहिए। मस्क यूक्रेन के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। इस महीने की शुरुआत में, अरबपति ने कम्यूनिकेशन के लिए स्पेसएक्स द्वारा संचालित एक उपग्रह इंटरनेट तारामंडल, यूक्रेन में स्टारलिंक सिस्टम भेजा था। 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular