HomeShare Marketएलन मस्क को लगा तगड़ा झटका, टेस्ला के शेयरों में गिरावट के...

एलन मस्क को लगा तगड़ा झटका, टेस्ला के शेयरों में गिरावट के बाद घट गई संपत्ति 

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला (Tesla) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को टेस्ला के शेयरों में 7% की गिरावट देखने को मिली, जिसके बाद एलन मस्क नेट वर्थ 5.40% घटकर 192.7 अरब डाॅलर हो गई। उनकी नेट वर्थ 26 अगस्त 2021 के बाद अपने न्यूयनतम स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ब्लूमबर्ग इंडेक्स में अब भी टाॅप पर बने हुए हैं। उनके और जेफ बेजोस के बीच काफी ज्यादा का अंतर है। जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 127.80 अरब डाॅलर है। 

यह भी पढ़ें: गौतम अडानी के और करीब आए मुकेश अंबानी, टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में दो पायदान ऊपर पहुंचे

मार्च 2022 में आखिरी बार एलन मस्क की संपत्ति 200 अरब डाॅलर के नीचे आ गई थी। हालांकि, तब उन्होंने इससे शानदार रिकवरी की थी। जिसके बाद उनकी संपत्ति बढ़कर 4 अप्रैल 2022 को 288 अरब डाॅलर हो गई थी। इसी दिन उन्होंने ट्विटर में 9% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया था। लेकिन उसके कुछ दिन बाद ट्विटर के टेक ओवर और फिर बोर्ड से अनुमति के मिलने के बीच कई नए सवालों के खड़े होने से दोनों कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। 

एलन मस्क की तरफ से स्पष्ट कर दिया गया था कि तब तक यह डील पूरी नहीं होगी जबतक ट्विटर की तरफ से यह बता नहीं दिया जाता कि उसके प्लेटफाॅर्म पर कितने फेक अकाउंट हैं। वहीं, अगर ट्विटर की कमान एलन मस्क के हाथों में जाती है तो उसपर कई बदलाव भी देखने को मिल सकता है। साथ ही कई प्रतिबंधित अकाउंट का संचालन फिर से शुरू किया जा सकता है।

संबंधित खबरें

RELATED ARTICLES

Most Popular