HomeShare Marketएलन मस्क को दगा दे रहा दिसंबर, फिर छिन गया सबसे बड़े...

एलन मस्क को दगा दे रहा दिसंबर, फिर छिन गया सबसे बड़े अमीर का ताज, फोर्ब्स और ब्लूमबर्ग दोनों की रैकिंग में फिसले

ऐप पर पढ़ें

साल 2022 जाते-जाते दुनिया के अरबपतियों में सबसे बड़े रईस की कुर्सी पर एक नए शख्स को स्थापित करने जा रहा है। साल 2022 बीतने में केवल 17 दिन बचे हैं और एलन मस्क से सबसे बड़े अमीर का ताज तीसरी बार छिन गया है। अब ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स और फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स, दोनों में एलन मस्क दूसरे पायदान पर हैं। बीते कुछ दिनों से दोनों अरबपतियों की दौलत में उतार-चढ़ाव हो रहा है और इसी वजह से रैंकिंग पर भी असर पड़ रहा है। 

फ्रांस के बुजुर्ग अरबपति बर्नार्ड अरनॉल्ट ने एक बार फिर एलन मस्क को पछाड़ा है। अरनॉल्ट, लग्जरी गुड्स कंपनी एलवीएमएच (लुई विटन मोएत हेनेसी) के चेयरमैन और सीईओ हैं। उन्होंने 1984 में लग्जरी गुड्स मार्केट में कदम रखा था। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक मंगलवार को बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में 4.13 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और ठीक इसके उल्टा एलन मस्क की संपत्ति 3.95 अरब डॉलर घट गई। इसका फायदा अर्नाल्ट को हुआ और एक बार फिर वह दुनिया के पहले नंबर के अरबपति की कुर्सी मस्क से छीन ली। अब अर्नाल्ट के पास कुल 171 अरब डॉलर की संपत्ति है और एलन मस्क के पास 164 अरब डॉलर की।

यह भी पढ़ें: नए साल 2023 में गौतम अडानी बन सकते हैं दुनिया के सबसे बड़े अरबपति 

वहीं, फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क अब दुनिया के दूसरे सबसे रईस अरबपति हैं। फोर्ब्स के मुताबिक फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अरनॉल्ट का नेटवर्थ 188.6 बिलियन डॉलर है। वहीं, एलन मस्क का नेटवर्थ 174.8 बिलियन डॉलर है। एलन मस्क को बीते 24 घंटे में 6.4 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है, जो भारतीय रुपये में करीब 53 हजार करोड़ का होता है।

अंबानी को नुकसान

भारत के अरबपति गौतम अडानी ब्लूमबर्ग की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं। गौतम अडानी की कुल दौलत 125 अरब डॉलर है। इसके बाद की रैंकिंग में क्रमश: जेफ बेजोस, बिल गेट्स, वॉरेन बफे, लैरी एलिसन, स्टीव बॉल्मर, मुकेश अंबानी और लैरी पेज आते हैं। मुकेश अंबानी अब 8वें से 9वें पायदान पर खिसक गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular