LIC IPO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को बड़ा झटका दिया है। ईपीएफओ ने एलआईसी के प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (आईपीओ) में निवेश से इंकार कर दिया है। बता दें एलआईसी का आईपीओ मार्च में आएगा और यह अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा।
ईटीएफ के जरिए इक्विटी में निवेश रहेगा जारी
ईपीएफओ ने कहा है कि व्यक्तिगत शेयर में निवेश करने के बजाए वह परंपरागत निवेश पैटर्न के तहत एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) के जरिए इक्विटी में निवेश जारी रखेगी। एक अधिकारी का कहना है कि मौजूदा गाइडलाइंस हमें एलआईसी में निवेश की इजाजत नहीं देती हैं। अधिकारी के मुताबिक, हमारी गाइडलाइंस में आईपीओ में निवेश शामिल नहीं है। ऐसे में एलआईसी के आईपीओ में निवेश को लेकर अंतिम फैसला केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ही ले सकता है। सीबीटी की बैठक मार्च में गुवाहाटी में होने जा रही है।
6 करोड़ से अधिक कर्मचारियों के लिए Good News, ईपीएफ क्लेम के लिए ई-नॉमिनेशन की बाध्यता खत्म
ये है ईपीएफओ के निवेश का पारंपरिक तरीका
ईपीएफओ हर वर्ष करीब 2 लाख करोड़ रुपए का नया निवेश करता है। पारंपरिक तरीके के अनुसार,
LIC IPO: एलआईसी का आईपीओ लेना चाहते हैं तो ये 10 बातें जरूर जान लें