ऐप पर पढ़ें
Bonus Share 2024: इंटेग्रा एसेंशिया लिमिटेड के शेयर उन पेनी शेयरों में से एक हैं, जिसमें एलआईसी की अच्छी-खासी हिस्सेदारी है। इस कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बोनस शेयर जारी करने के लिए रिकॉर्ड डेट 11 जनवरी 2024 तय की है। स्मॉल-कैप कंपनी ने पहले ही पात्र शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा कर चुकी है। जुलाई से सितंबर 2023 तिमाही के लिए इंटेग्रा एसेंशिया के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, एलआईसी के पास इस पेनी स्टॉक में 1.06% हिस्सेदारी है।
इंटेग्रा एसेंशिया बोनस शेयर रिकॉर्ड डेट: बोनस शेयर रिकॉर्ड डेट के बारे में भारतीय शेयर बाजार एक्सचेंजों को सूचित करते हुए, इंटेग्रा एसेंशिया ने कहा, “कंपनी ने गुरुवार, 11 जनवरी, 2024 तय किया है।” बोनस इश्यू की सिफारिश कंपनी के निदेशक मंडल ने सोमवार, 27 नवंबर, 2023 को हुई बैठक में की थी। बता दें शुक्रवार, 29 दिसंबर, 2023 को डाक मतपत्र के माध्यम से सदस्यों की मंजूरी पहले ही प्राप्त कर ली गई है।
शेयर प्राइस हिस्ट्री: आज करीब 11 बजे इंटेग्रा एसेंशिया के शेयर 3.57 फीसद ऊपर 7.25 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। इस स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई 8.80 रुपये और लो 5.30 रुपये है। इस साल अब तक इसने केवल 6.62 फीसद का ही रिटर्न दिया है। जबकि, पिछले 5 साल में करीब 340 फीसद का शानदार रिटर्न देकर इंटेग्रा एसेंशिया ने अपने धैर्यवान निवेशकों को मालामाल कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Stock to buy 1 January 2024: साल के पहले दिन इन शेयरों की खरीदारी में है समझदारी, एक्पर्ट्स बुलिश
एलआईसी के पास 48,59,916 इंटेग्रा एसेंशिया शेयर: जुलाई से सितंबर 2023 तिमाही के लिए इंटेग्रा एसेंशिया के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के पास 48,59,916 इंटेग्रा एसेंशिया शेयर हैं, जो कंपनी की कुल चुकता पूंजी का 1.06 फीसद है।
(डिस्क्लेमर: विशेषज्ञों द्वारा दी गई सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)