HomeShare Marketएयरोस्पेस कंपनी को रिकॉर्ड मुनाफा, शेयर खरीदने के लिए मची होड़

एयरोस्पेस कंपनी को रिकॉर्ड मुनाफा, शेयर खरीदने के लिए मची होड़

बीते वित्त वर्ष में सरकारी एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को जबरदस्त मुनाफा हुआ है। इस नतीजों के बाद कंपनी का शेयर भाव भी तेजी के साथ बढ़ा है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई इंडेक्स पर कंपनी का शेयर 2 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी के साथ 1520 रुपए के स्तर पर कारोबार करता दिखा। मार्केट कैपिटल की बात करें तो 50,850 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

कंपनी का मुनाफा: 31 मार्च 2022 को समाप्त वित्त वर्ष में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को 24,000 करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा हासिल हुआ है जो इससे पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले छह फीसदी अधिक और अब तक का सर्वाधिक है। वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी को 22,755 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

ये पढ़ें-52 हफ्ते के हाई पर पहुंचा मेटल कंपनी का शेयर, 240 रुपए के पार जाएगा भाव

संबंधित खबरें

एचएएल के चेयरमैन आर माधवन ने कहा, ‘‘बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण उत्पन्न चुनौतियों और उत्पादन में कमी होने के बावजूद कंपनी ने राजस्व वृद्धि का लक्ष्य प्राप्त किया और बेहतर प्रदर्शन भी किया।’’

कर्मचारियों ने की मेहनत: कंपनी के मुताबिक कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण कंपनी को अप्रैल से मई 2021 के बीच विभिन्न मंडलों में चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन की घोषणा करनी पड़ी थी।

कर्मचारियों ने लॉकडाउन के कारण हुए घाटे की भरपाई के लिए जून और जुलाई 2021 में अतिरिक्त समय तक काम किया। इसमें बताया गया कि बेहतर वित्तीय प्रदर्शन और नकदी प्रवाह के कारण क्रेडिट रेटिंग एजेंसी सीएआरई (केयर) और इक्रा ने बीते वित्त वर्ष में कंपनी की क्रेडिट रेटिंग ‘एए प्लस स्थिर’ से बढ़ाकर ‘एएए स्थिर’ कर दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular