दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एयरपोर्ट लाइन की संपत्तियां खरीदने के लिए कर्ज जुटाने को 18 बैंकों से बोलियां आमंत्रित की हैं। डीएमआरसी का इरादा 2,700 करोड़ रुपये का कर्ज जुटाने का है।
कुल 18 बैंकों को लिखे गए पत्र में लिखा गया है कि जो बैंक कर्ज देने को इच्छुक हैं, उनसे नियम एवं शर्तों के तहत बोली जमा करने का आग्रह है। यह पत्र भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), केनरा बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और यस बैंक समेत अन्य को भेजा गया है।
यह खबर इसलिए भी अहम है क्योंकि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें डीएमआरसी को मध्यस्थता न्यायाधिकरण के निर्णय के तहत ब्याज सहित 4,600 करोड़ रुपये दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड (डीएएमईपीएल) को दो महीने में दो समान किस्तों में देने को कहा गया था।
ये पढ़ें-SBI ने ग्राहकों को किया अलर्ट, कई घंटे ठप रहेगी बैंक की ये सर्विसेज
संबंधित खबरें
आपको बता दें कि नयी दिल्ली स्टेशन और हवाई अड्डे को जोड़ने वाली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन 2,885 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के बाद 23 फरवरी, 2011 को चालू की गई थी। इसके लिये वित्त डीएएमईपीएल के प्रवर्तक कोष, बैंकों और वित्तीय संस्थानों से जुटाया गया था।