HomeShare Marketएफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा यह बैंक, सीनियर सिटीजन के...

एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा यह बैंक, सीनियर सिटीजन के लिए खास है ऑफर

Reserve Bank of India ने जबसे रेपो रेट में बढ़ोतरी की है तब से कई बैंकों ने अपने फिक्सड डिपॉजिट (FD) पर दिए जाने वाले ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। हालांकि रेपो रेट बढ़ाने के बाद भारत में खुदरा महंगाई की दरों में जरूर कमी आई है। जुलाई में जारी आंकड़ों के अनुसार भारत की वर्तमान खुदरा महंगाई दर 6.71 पर्सेंट है जो पिछले 4 महीनों में सबसे कम है। इस बीच कई बैंकों ने अपने फिक्सड डिपाजिट (FD) की ब्याज दरों को भारत की खुदरा महंगाई दर से अधिक बढ़ा दिया है। कई बैंकों ने रेगुलर कस्टमर के लिए तो ब्याज दरों को बढ़ाया हीं है बल्कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। आज हम यहां कुछ बैंकों के बारे में जानेंगे जो वर्तमान में एफडी (FD) करने पर 8 पर्सेंट से लेकर 8.75 पर्सेंट तक का हाईएस्ट ब्याज दे रहे हैं। 

श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस फिक्सड डिपॉजिट (FD)
इस महीने के 10 अगस्त को श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस ने फिक्सड डिपॉजिट (FD) की अपने ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। अब श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस सामान्य नागरिकों को हाईएस्ट 8.25 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 8.75 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। कंपनी यह ब्याज 5 साल के मैच्योरिटी के लिए किए गए एफडी (FD) पर ऑफर कर रहा है। साथ ही कंपनी वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य कस्टमर से 0.50 पर्सेंट ज्यादा का ब्याज दे रहा है।

यह भी पढ़ें-DCB Bank अब देगा सेविंग अकाउंट पर 7% का ब्याज, ग्राहकों को मिलेगा तगड़ा रिटर्न 

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी (FD)
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी अपने फिक्स डिपॉजिट पर दिए जाने वाले ब्याज दरों को 12 अगस्त से बढ़ा दिया है। बैंक ने 700 दिनों से लेकर 5 साल तक के टेन्योर के लिए 2 करोड़ तक की मैच्योरिटी पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। बैंक अब सामान्य नागरिकों को 7.50 पर्सेंट और वरिष्ठ नागरिकों को 75 बेसिस प्वाइंट अधिक यानी 8.25 पर्सेंट का ब्याज देगा। बैंक ने यह भी कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी टेन्योर पर रेगुलर कस्टमर से 75 बेसिस प्वाइंट यानी 0.75 पर्सेंट का अतिरिक्त ब्याज मिलेगा।

यह भी पढ़ें-क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में उतार-चढ़ाव, Bitcoin में गिरावट तो Ether में तेजी

जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी (FD)
Jana small finance bank ने सबसे बाद में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर दिए जाने वाले ब्याज दरों को बढ़ाया है। बैंक अब 3 दिन से 5 साल तक के टेन्योर के लिए किए गए एफडी (FD) पर सामान्य नागरिकों को 7.35 पर्सेंट और वरिष्ठ नागरिकों को 8.15 पर्सेंट का ब्याज देगा। Jana small finance Bank ने भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से एफडी (FD) पर दिए जाने वाले ब्याज दरों में 80 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। बैंक की नई बढ़ाई हुई दरें 15 जून से लागू हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular