ऐप पर पढ़ें
Stock Crash: फूड स्टोरेज कंटेनर बनाने वाली कंपनी टपरवेयर ब्रांड्स (Tupperware) ने कारोबार समेटने के संकेत दिए हैं। अमेरिका की इस कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में कहा है कि अपने ऑपरेशंस को आगे जारी रखने में सक्षम नहीं है। इस खबर के बीच ट्रेडिंग के दौरान कंपनी के शेयर बुरी तरह धराशायी हो गए और 49% तक की गिरावट दर्ज की गई। यह इस सेग्मेंट के किसी भी कंपनी की सबसे बड़ी गिरावट है।
क्या कहा कंपनी ने
Tupperware ने यूएस के मार्केट को दी जानकारी में बताया कि वह कैपिटल स्ट्रक्चर और अन्य आशंकाओं को दूर करने के लिए फाइनेंशियल एडवाइजर को नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद निवेशकों के बीच डर बढ़ गया है। बता दें कि कंपनी ने कोविड महामारी के पहले वर्ष के दौरान ग्रोथ किया। कंपनी का ग्रोथ 2020 में लगभग तिगुना हो गया।
बिकने जा रही है एक और कंपनी, सरकार अगले महीने मंगाएगी बोली, शेयरों में लगा अपर सर्किट
Tupperware ने नवंबर 2022 में अपने भविष्य के बारे में गोइंग-कंसर्न की घोषणा की थी। इसके साथ ही निराशाजनक कमाई की सूचना दी थी। कंपनी के पास कैश की कमी भी है। कंपनी के मुताबिक चैलेंजिंग इंटरनल और एक्सटर्नल इकोनॉमी और कर्ज की ब्याज दरों ने मुसीबत बढ़ा दी है।
गजब का है ₹6 वाला यह शेयर, 10 हजार रुपये के निवेश को बना दिया ₹13.5 लाख, आपके पास है यह स्टॉक?
Tupperware ने कहा कि प्रबंधन का अनुमान है कि आने वाले वक्त में नकदी की कमी हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो उसे अपने परिचालन को पूरी तरह से बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। सीईओ मिगुएल फर्नांडीज ने संकेत दिया कि कंपनी हाल की घटनाओं के प्रभाव को कम करने के लिए वो सब कुछ कर रही है, जिससे स्थिति में सुधार हो। इस पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।