HomeShare Marketएक साल में 937% चढ़ गए शेयर, अब यह छोटी कंपनी दे...

एक साल में 937% चढ़ गए शेयर, अब यह छोटी कंपनी दे रही 2 बोनस शेयर

ऐप पर पढ़ें

फाइनेंशियल एडवायजरी सर्विसेज देने वाली कंपनी इंटेलीवेट कैपिटल वेंचर्स ने अपने निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा देने का ऐलान किया है। इंटेलीवेट कैपिटल ने 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने की घोषणा की है। यानी, कंपनी हर शेयर पर 2 बोनस शेयर देगी। इंटेलीवेट कैपिटल (Intellivate Capital) ने अभी बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है। कंपनी आने वाले दिनों में रिकॉर्ड डेट का अनाउंसमेंट करेगी। यह पहला मौका है, जब कंपनी अपने इनवेस्टर्स को बोनस शेयर दे रही है। 

एक साल में कंपनी के शेयरों में 937% की तेजी 
इंटेलीवेट कैपिटल (Intellivate Capital) के शेयरों में एक साल में 937 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी के शेयर 2 जनवरी 2023 को 11.63 रुपये पर थे। इंटेलीवेट कैपिटल वेंचर्स के शेयर 2 जनवरी 2024 को 120.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 425 पर्सेंट की तेजी आई है। कंपनी के शेयर 3 जुलाई 2023 को 22.96 रुपये पर थे, जो कि अब 120.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। स्मॉलकैप कंपनी के शेयरों में पिछले एक महीने में 32 पर्सेंट का उछाल आया है। इंटेलीवेट कैपिटल के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 128.21 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 11.63 रुपये है।  

यह भी पढ़ें- 99% टूटकर 64 पैसे पर आया JP ग्रुप का यह शेयर, अब 2400% की तूफानी तेजी

तीन साल में कंपनी के शेयरों में 3800% की तेजी
इंटेलीवेट कैपिटल (Intellivate Capital) के शेयरों में पिछले तीन साल में 3857 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी के शेयर 6 जनवरी 2021 को 3.05 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 2 जनवरी 2024 को 120.70 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 3 साल पहले इंटेलीवेट कैपिटल के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और कंपनी के शेयरों में अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में इन शेयरों की वैल्यू 39.57 लाख रुपये होती। पिछले 2 साल में इंटेलीवेट कैपिटल के शेयरों में 1423 पर्सेंट का उछाल आया है।

यह भी पढ़ें- ₹118 से टूटकर ₹16 पर आ गया यह शेयर, निवेशक धड़ाधड़ बेच रहे स्टॉक

RELATED ARTICLES

Most Popular