ग्लास इंडस्ट्री से जुड़ी एक कंपनी के शेयरों ने छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। यह कंपनी सेजल ग्लास (Sejal Glass) है। कंपनी के शेयरों ने पिछले एक साल में 1500 पर्सेंट का रिटर्न निवेशकों को दिया है। इस पीरियड में कंपनी के शेयर 14 रुपये से 200 रुपये के पार पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 13.65 रुपये है। वहीं, सेजल ग्लास के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 517.45 रुपये है।
1 साल में ही 1 लाख रुपये के बन गए 16 लाख रुपये
सेजल ग्लास (Sejal Glass) के शेयर 13 दिसंबर 2021 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 13.65 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 17 अगस्त 2022 को बीएसई में 217.95 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों ने इस पीरियड में निवेशकों को 1497 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 13 दिसंबर 2021 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 15.95 लाख रुपये होता। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों ने लोगों को करीब 82 पर्सेंट का रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ें- लिस्टिंग से पहले ही 40 रुपये की तेजी, लगातार बढ़ रहा इस IPO का प्रीमियम
5 साल में दिया 4000% से ज्यादा का रिटर्न
सेजल ग्लास लिमिटेड के शेयरों ने पिछले 5 साल में निवेशकों को 4350 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। 24 अगस्त 2017 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में सेजल ग्लास के शेयर 4.89 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 17 अगस्त 2022 को बीएसई में 217.95 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 5 साल पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बने रहने दिया होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 44.57 लाख रुपये होता। सेजल ग्लास के शेयरों ने इस साल अब तक निवेशकों को करीब 795 पर्सेंट का रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ें- राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा के पास इन 19 कंपनियों के शेयर, 10000 करोड़ है शेयरों की वैल्यू
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।