कोविड-19 (Covid-19) के बाद से ही शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। लेकिन मुश्किल दौर में भी कई कंपनियों ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक स्टाॅक श्रीजी ट्रांसलाॅजिस्टिक लिमिटेड (Shreeji Tarnslogistic Limited) है। पिछले एक साल का दौरान इस कंपनी ने शेयर बाजार में 464.37% का रिटर्न दिया है। अब कंपनी अपने निवेशकों को डिविडेंड बांटने जा रही है। जिसके लिए रिकाॅर्ड डेट का ऐलान भी कर दिया गया है। बता दें, कंपनी 40 साल पुरानी है।
कितना डिविडेंड देने जा रही है कंपनी?
इस स्माॅल कैप कंपनी ने अपने निवेशकों एक रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की बात कही है। कंपनी ने रेगुलेटरी को दी जानकारी में बताया, ’10 रुपये के फेस वैल्यू पर 1 रुपये का डिविडेंड योग्य शेयरधारकों को मिलेगा। कंपनी डिविडेंड के लिए 26 अगस्त 2022 की तारीख को रिकाॅर्ड डेट तय किया है।’ बता दें, डिविडेंड पर आखिरी मुहर एनुअल जनरल मीटिंग में लगने के बाद इसका भुगतान 6 अक्टूबर 2022 को या उसके बाद किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: अनिल अंबानी की कंपनी को फिर हुआ बड़ा घाटा, यहां मिली राहत की खबर
रिटर्न के मामले में नहीं है कोई तोड़!
कंपनी का शेयरों ने पिछले एक साल के दौरान निवेशकों को ताबड़तोड़ रिटर्न देकर मालामाल कर दिया है। बीते पांच साल में कंपनी ने निवेशकों को 457% का रिटर्न दिया है। वहीं, इस साल के अबतक के प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी के शेयरों की कीमतों में 43.99% की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर की कीमत 170.50 रुपये से छलांग लगाते हुए 245.50 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। जबकि पिछले एक महीने की बात करें तो इस दौरान कंपनी के शेयर का भाव 6.28% तक बढ़ गया है।
स्टोरी क्रेडिटः लाइव मिंट
(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)