HomeShare Marketएक साथ 2 कंपनियों के IPO को मंजूरी, निवेशकों के लिए डबल...

एक साथ 2 कंपनियों के IPO को मंजूरी, निवेशकों के लिए डबल मौका

आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए पैसे कमाने वाले निवेशकों के लिए अगले कुछ माह काफी अहम हैं। दरअसल, कई कंपनियों के आईपीओ को सेबी की ओर से मंजूरी मिली हुई है। इसी कड़ी में अब दो और कंपनी- एग्री केमिकल की धर्मज क्रॉप गार्ड और स्टील पाइप बनाने वाली वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स को आईपीओ लॉन्च करने के लिए मंजूरी मिल गई है। 

-धर्मज क्रॉप गार्ड आईपीओ के तहत 216 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी करेगी और इसके मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 14.83 लाख रुपये शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी। कंपनी के पात्र कर्मचारियों के लिए शेयर आरक्षित रखे जाएंगे। बाजार सूत्रों का कहना कि कंपनी का आईपीओ से 250 से 300 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है।

ये पढ़ें-अडानी ग्रुप की इन 3 कंपनियों के शेयर आज 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर

संबंधित खबरें

-वहीं, वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स ने कहा है कि वह आईपीओ के तहत कंपनी के 50.74 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री करेगी। वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स स्टेनलेस स्टील पाइप और ट्यूब निर्माताओं और निर्यातकों में से है।

RELATED ARTICLES

Most Popular