HomeShare Marketएक रिपोर्ट ने दिया बड़ा झटका, महीने भर में बिखर गए मल्टीबैगर...

एक रिपोर्ट ने दिया बड़ा झटका, महीने भर में बिखर गए मल्टीबैगर शेयर, 80% तक की गिरावट

ऐप पर पढ़ें

32000 शब्द की हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप के शेयरों को तगड़ा झटका दिया है। महीने भर में अडानी ग्रुप के मल्टीबैगर शेयर जमीन पर आ गए हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में 80 पर्सेंट तक की गिरावट आई है। सबसे ज्यादा झटका अडानी टोटल गैस, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी ट्रांसमिशन को लगा है। हिंडनबर्ग की 24 जनवरी 2023 को आई रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर अकाउंटिंग फ्रॉड और शेयरों में हेराफेरी का आरोप लगाया गया है। 

80 पर्सेंट लुढ़क गए अडानी टोटल गैस के शेयर
अडानी ग्रुप के शेयरों में सबसे ज्यादा झटका अडानी टोटल गैस (adani Total Gas) को लगा है। 24 जनवरी 2023 के बाद से अब तक अडानी टोटल गैस के शेयर 79.58 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। अडानी टोटल गैस के शेयर 24 जनवरी 2023 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 3885.45 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 23 फरवरी 2023 को बीएसई में 793.25 रुपये के स्तर पर हैं। कंपनी के शेयर में करीब 3093 रुपये की गिरावट आई है। 

यह भी पढ़ें- ये 5 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, Ex-Dividend डेट आज 

अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 73% से ज्यादा की गिरावट
अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में पिछले एक महीने में तेज गिरावट आई है। कंपनी के शेयर 73.23 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर 24 जनवरी 2023 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 1913.55 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 23 फरवरी 2023 को बीएसई में 512.35 रुपये के स्तर पर पहुंच गए हैं। पिछले एक महीने में अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर करीब 1400 रुपये गिर गए हैं। 

यह भी पढ़ें- Tata ग्रुप का इस कंपनी पर दांव, 300 करोड़ रुपये में खरीदे करोड़ों शेयर

अडानी ट्रांसमिशन के शेयर भी 70% से ज्यादा गिरे
अडानी ट्रांसमिशन के शेयर भी पिछले एक महीने में 72 पर्सेंट से अधिक गिर गए हैं। कंपनी के शेयर 24 जनवरी 2023 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 2756.15 रुपये पर थे। अडानी ट्रांसमिशन के शेयर 23 फरवरी 2023 को बीएसई में 749.35 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर में 2006 रुपये की गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेव 4238.55 रुपये है। 

डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular