HomeShare Marketएक महीने में 41% का रिटर्न, इस दिग्गज निवेशक ने भी मल्टीबैगर...

एक महीने में 41% का रिटर्न, इस दिग्गज निवेशक ने भी मल्टीबैगर स्टॉक पर खेला बड़ा दांव 

इस साल जिन कुछ कंपनियों के शेयरों निवेशकों को मालामाल किया है उसमें से फिनोटेक्स केमिकल्स लिमिटेड (Fineotex Chemical Ltd) भी एक है। मंगलवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 8 प्रतिशत की तेजी के साथ 360 रुपये प्रति शेयर के लेवल पर पहुंच गए थे। कंपनी के शेयर एक बार फिर अपने आल-टाइम हाई के 409 रुपये प्रति शेयर के लेवल पर पहुंच गए। बीते एक महीने में फिनोटेक्स केमिकल्स के शेयर की कीमतों में 41 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। बता दें, इस कंपनी पर एक दिग्गज निवेशक ने भी दांव लगाया है। 

इस साल अबतक मिला कितना रिटर्न? 

साल 2022 शेयर बाजार के निवेशकों के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। लेकिन फिनोटेक्स केमिकेल्स पर दांव लगाने वाले निवशकों ने इस मुश्किल दौर में भी पैसा बनाया है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में इस साल 161 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। वहीं, एक साल पहले इस स्टॉक पर भरोसा लगाने वाले निवेशकों को 178 प्रतिशत का रिटर्न अबतक मिल चुका है। बीते 6 महीने की बात करें तो कंपनी के शेयरों की कीमतों में 118 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। 

यह भी पढ़ेंः इन 3 फुटवियर कंपनी के शेयरों में दिखी तेजी, 1 महीने में 14% तक की उछाल  

क्यों बढ़ रहे हैं कंपनी के शेयर का भाव? 

रेगुलेटरी को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि उनकी तरफ से कोई भी नया ऐलान नहीं किया गया है। अप्रैल में वार्षिक नतीजे और जून तक के तिमाही नतीजों के अलावा कोई ऐसी जानकारी साझा नहीं की गई है जिससे शेयर की कीमतें प्रभावित हो। कंपनी ने कहा कि शेयरों की कीमतों में जो तेजी देखने को मिल रही है वह पूरी तरह से बाजार के सेंटीमेंट की वजह से है। 

इस दिग्गज निवेशक ने भी लगाया है पैसा

फिनोटेक्स केमिकल्स पर आशीष कचोलिया ने भी बड़ा दांव खेला है। बीएसई पर उपलब्थ जानकारी के अनुसार आशीष कचोलिया के पास जून 2022 तक की तिमाही तक 21,42,534 शेयर या 1.93 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। 

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular