रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से शेयर बाजार (Stock Market) के निवेशकों को काफी झटका लगा है। लेकिन एक बार फिर से स्टॉक मार्केट (Share Bazar) पटरी पर लौट रहा है। पिछले एक महीने के दौरान कई कंपनियों के शेयरों ने अच्छा रिटर्न दिया है। इस लिस्ट में आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) शेयर भी शामिल हैं। कंपनी के शेयरों ने पिछले एक महीने में 14% से अधिक का रिटर्न दिया है। गुरुवार को कंपनी के शेयर अपने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 885 रुपये के उच्चतम स्तर (All Time High) पर पहुंच गए। एक्सपर्ट को भरोसा है कि आने वाले समय में यह स्टॉक और अच्छा प्रदर्शन करेगा।
क्या बोल रहे हैं एक्सपर्ट
मोतीलाल ओलवाल को इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर काफी भरोसा है। ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी का एसेट क्वालिटी होल्डिंग बेहतर है। लोन ग्रोथ भी सही है। इस वजह से हम इसकी बाय रेटिंग को 1050 रुपये के टारगेट प्राइस पर बरकरार रखे हुए हैं। ब्रोकरेज जेफरिज के अनुसार आईसीआईसीआई बैंक रिटेल, एसएमई और बिजनेस बैंकिंग में मजबूत रिकवरी देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़ेंः रिलांयस इंडस्ट्रीज के शेयर हुए एक्स-डिविडेंड, निवेशकों को होगा तगड़ा मुनाफा
इस साल कैसा है इस स्टॉक प्रदर्शन?
आईसीआईसीआई बैंक शेयरो का प्रदर्शन इस साल काफी अच्छा रहा है। जब कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी जा रही थी। तब आईसीआईसीआई बैंक शेयरहोल्डर्स जश्न मना रहे थे। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों में 15.44% की उछाल देखने को मिली है। इस दौरान कंपनी के शेयर का भाव एनएसई में 764 रुपये से 883 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। वहीं, पिछले 6 महीनों की बात करें तो इस दौरान बैंक के शेयरों में 17.88 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
स्टोरी क्रेडिटः लाइव मिंट
(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)