HomeShare Marketएक महीने में 11% की गिरावट, ब्रोकरेज ने कहा खरीद लो आगे...

एक महीने में 11% की गिरावट, ब्रोकरेज ने कहा खरीद लो आगे मिलेगा तगड़ा रिटर्न 

शेयर बाजार में खतरा काफी रहता है। यही वजह कि यहां रिसर्च और एक्सपर्ट के कमेंट की काफी अहमियत रहती है। निवेशक ब्रोकरेज फर्म के कमेंट पर टकटकी लगाए रहते हैं। ग्लोबल ब्रोकेरज फर्म जेफरिज, सनटेक के परफॉर्मेंस को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्हें भरोसा है कि यह स्टॉक आने वाले समय में अच्छा रिटर्न दे सकता है। बता दें, पिछले एक महीने में इस कंपनी के शेयर की कीमत एनएसई में 11.60 प्रतिशत नीचे आ गई है। आइए समझते हैं इस गिरावट के बावजूद इस स्टॉक पर दांव लगाने की सलाह जेफरिज क्यों दे रहे हैं? साथ ही जानने की कोशिश करते हैं कि इस शेयर का टारगेट प्राइस क्या है? 

एक्सपर्ट ने दी बाय रेटिंग

जेफरिज के अनुसार आने वाले समय में इस शेयर की कीमत 621 रुपये के लेवल पर जा सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक को ‘बाय’ टैग दिया है। ब्रोक्ररेज को भरोसा है कि कोविड-19 के दौरान शुरू किए प्रोजेक्ट के जरिए कंपनी की स्थिति और बेहतर होगी। अगर जेफिरज का अनुमान सही साबित हुआ तो कंपनी के शेयर का भाव 35 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा। बता दें, सोमवार को दोपहर 12 बजे कंपनी के एक शेयर की कीमत 458 रुपये थी। 

यह भी पढ़ेंः 60 पैसे के शेयर से हुई छप्परफाड़ कमाई, एक लाख के निवेश पर मिला 4.40 करोड़ रुपये का रिटर्न

कैसा इस स्टॉक का परफॉर्मेंस? 

सनटेक रिएल्टी लिमिटेड के शेयर की कीमतो में पिछले 6 महीनों के दौरान 5.74 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, इस साल अबतक यह शेयर 8.71 प्रतिशत लुढ़क गया है। एक साल पहले निवेश करने वाले इंवेस्टर्स इस समय फायदे में होंगे। इस साल की गिरावट के बाद भी कंपनी के शेयर 28.30 प्रतिशत का रिटर्न दिए हैं। 5 साल पहले जिस किसी ने इस कंपनी पर भरोसा जताया होगा और अपने पोजीशन को होल्ड किया होगा तो उन्हें अबतक 79.84 प्रतिशत का रिटर्न मिला होगा। 
 स्टोरी क्रेडिटः लाइव मिंट 

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular