HomeShare Marketएक दिन में ₹3.45 लाख करोड़ का फायदा, क्यों गुलजार हुआ शेयर...

एक दिन में ₹3.45 लाख करोड़ का फायदा, क्यों गुलजार हुआ शेयर बाजार, समझें

ऐप पर पढ़ें

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में रौनक रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 899.62 अंक उछलकर 59,808.97 और एनएसई निफ्टी 272.45 अंक की बढ़त के साथ 17,594.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 1000 अंक से ज्यादा की तेजी रही और एक वक्त ऐसा भी लग रहा था कि सेंसेक्स फिर से 60 हजार अंक को पार कर जाएगा। हालांकि, बाद में मुनाफावसूली देखने को मिली। इसी तरह ट्रेडिंग के दौरान निफ्टी ने 17600 अंक के पार कारोबार किया। 

BSE मार्केट कैप की बात करें तो यह शुक्रवार को 2,63,43,184.32 करोड़ था, जो एक दिन पहले 2,59,99,044.52 करोड़ पर था। इस लिहाज से निवेशकों को एक दिन में 3.45 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। आइए समझते हैं कि बाजार में तेजी की क्या वजह हो सकती हैं।

-वैश्विक बाजार में तेजी का फायदा भारतीय इक्विटी बाजार को मिला है। अमेरिकी शेयर बाजार डाउ जोंस में 1% से ज्यादा की तेजी रही। वहीं, जापान का निक्केई इंडेक्स शुक्रवार को लगभग तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। 

-बॉन्ड यील्ड ट्रेजरी यील्ड में नरमी आई है। वहीं, भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 63 पैसे मजबूत होकर 81.97 पर बंद हुआ। 

– देश के बड़े कारोबारी गौतम अडानी ग्रुप के स्टॉक्स में भी रिकवरी आई है। अडानी ग्रुप की 10 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज 17% अधिक तेजी के साथ बंद हुआ। इसके अलावा ग्रुप की 10 में से 6 शेयरों पर 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा।

बता दें कि यूएस कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स के साथ 15,000 करोड़ रुपये के डील की वजह से सभी अडानी स्टॉक ग्रीन जोन में बंद हुए।

-बैंक स्टॉक दलाल स्ट्रीट पर सबसे ज्यादा लाभ उठाने वालों में से थे। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के डॉ. वी के विजयकुमार ने कहा- दरअसल, अडानी ग्रुप के कर्ज से जुड़े तनाव अब कम हुए हैं। इस वजह से बैंकिंग स्टॉक्स चढ़ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular