HomeShare Marketएक डील से इन दो कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी, खूब...

एक डील से इन दो कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी, खूब खरीदे जा रहे ये स्टाॅक

Stock performance: शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान किर्लोस्कर फेरस इंडस्ट्रीज (Kirloskar Ferrous Industries) के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई। कंपनी के शेयर में 10 फीसदी तक की तेजी रही। यह तेजी इंडियन सीमलेस मेटल ट्यूब्स (ISMT) के अधिग्रहण की खबर आने के बाद आई है। दरअसल, एक दिन पहले ही किर्लोस्कर फेरस ने ISMT में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदने की जानकारी दी। इसके बाद ही शेयरों की खरीदारी बढ़ गई। 

670 करोड़ रुपये में हुई डील 
बोर्ड ने ISMT के 15.4 करोड़ इक्विटी शेयर 30.95 रुपये प्रति शेयर के भाव पर किर्लोस्कर फेरस इंडस्ट्रीज को 476.63 करोड़ रुपये में आवंटित किए हैं। इसके साथ ही किर्लोस्कर फेरस इंडस्ट्रीज ने एक कंट्रोलिंग इंटरेस्ट हासिल कर लिया है और ISMT में इसकी 51.25 प्रतिशत हिस्सेदारी हो गई है। बता दें कि किर्लोस्कर फेरस पिग आयरन और ग्रे आयरन कास्टिंग्स की प्रमुख मैन्युफैक्चरर है। वहीं, आईएसएमटी खास सीमलेस ट्यूब बनाती है।

यह भी पढ़ें- 52 वीक-लो के करीब राकेश झुनझुनवाला का ये फेवरेट स्टाॅक, अब होगी तगड़ी रिकवरी

198.50 रुपये पर पहुंचा शेयर
किर्लोस्कर फेरस के शेयर सुबह 9.40 बजे 10 प्रतिशत तेजी के साथ 206 रुपये पर पहुंच गए थे। गुरुवार को यह शेयर 187.35 रुपये पर बंद हुआ था। यानी प्रति शेयर लगभग 19 रुपये की तेजी देखी गई। वहीं, दूसरी ओर, ISMT के शेयरों में 5 प्रतिशत की तेजी आई। कंपनी के शेयर सुबह अपर सर्किट में फंसे रहे। ISMT के शेयर 55.35 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। गुरुवार को ISMT के शेयर 52.90 रुपये पर बंद हुए थे।  


 

RELATED ARTICLES

Most Popular