भले ही शेयर बाजार बिकवाली के माहौल से गुजर रहा हो लेकिन बीते 15 कारोबारी दिन में Hindustan Motors के स्टॉक ने जो कमाल दिखाया है वो हैरान करने वाला है। जानकारों के मुताबिक बिल्कुल नए इलेक्ट्रिक मॉडल के साथ प्रतिष्ठित एंबेसडर कार की वापसी के बारे में चर्चा ने Hindustan Motors के शेयरों को फिर से जीवंत कर दिया है।
क्या है शेयर की चाल: Hindustan Motors के शेयर 8 जून 2022 को लगभग 113 फीसदी बढ़कर 22.10 रुपये हो गए हैं। यह 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर है। जून माह में शेयर पर कई बार अपर सर्किट लगा है। आपको बता दें कि पिछले महीने 19 मई को शेयर का भाव 10.38 रुपये था। इस लिहाज से देखें तो 110 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी है। फिलहाल, Hindustan Motors का मार्केट कैपिटल 461 करोड़ रुपये है।
इस बीच, बीएसई ने 30 मई को शेयर की कीमत में आ रही तेजी को लेकर कंपनी से स्पष्टीकरण भी मांगा था लेकिन अब तक Hindustan Motors की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है।
किसके कितने शेयर: Hindustan Motors में हिस्सेदारी की बात करें तो अमिता बिड़ला, निर्मला बिड़ला, हिंदुस्तान डिस्काउंटिंग कंपनी, आमेर इंवेस्टमेंट्स (दिल्ली), बिड़ला ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड, बंगाल रबर कंपनी, ग्वालियर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, सेंट्रल इंडिया इंडस्ट्रीज और नेशनल बियरिंग कंपनी (जयपुर) की कुल 32.34 प्रतिशत हिस्सेदारी है। दूसरी ओर, देश के सबसे बड़े बीमाकर्ता भारतीय जीवन बीमा निगम की कंपनी में 2.61 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ये आंकड़े मार्च 2022 तक के हैं।
संबंधित खबरें
कैसा था रिजल्ट: 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष में Hindustan Motors ने एक साल पहले 3.76 करोड़ रुपये के मुकाबले 18.65 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। Hindustan Motors ने वित्त वर्ष 2021 में संचालन से ‘शून्य’ राजस्व की सूचना दी, जो वित्त वर्ष 2021 में 1.17 करोड़ रुपये थी।