HomeShare Marketएक और कंपनी का आ रहा IPO, निवेशकों के लिए दांव लगाने...

एक और कंपनी का आ रहा IPO, निवेशकों के लिए दांव लगाने का मौका

KFintech ipo: अगर आप इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ के जरिए कमाई का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, जनरल अटलांटिक समर्थित कंपनी KFintech ने आईपीओ के लिए आवेदन दाखिल किए हैं।

KFintech के मौजूदा प्रमोटर जनरल अटलांटिक सिंगापुर फंड पीटीई लिमिटेड की कंपनी में 74.94 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी बाजार से आईपीओ के जरिए 2400 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। KFintech में कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड की भी 9.98 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसे उसने 2021 में हासिल किया था। इश्यू के प्रमुख प्रबंधक आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेपी मॉर्गन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, आईआईएफएल सिक्योरिटीज और जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड हैं।

KFintech एक निवेशक और जारीकर्ता समाधान प्रदाता है, जो म्यूचुअल फंड, वैकल्पिक निवेश फंड (एआईएफ), फंड मैनेजर्स, पेंशन फंड, कॉर्पोरेट जारीकर्ताओं के साथ-साथ दक्षिण पूर्व एशिया और हांगकांग में अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों जैसे एसेट मैनेजमेंट की सेवा करता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular