Hexagon Nutrition: इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ के जरिए कमाई का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छा मौका बन सकता है। दरअसल, हेक्सागन न्यूट्रिशन को सेबी ने हरी झंडी दे दी है। आईपीओ के जरिए कंपनी 600 करोड़ रुपये जुटाएगी।
आईपीओ दस्तावेजों (डीआरएचपी) के अनुसार, कंपनी निर्गम के तहत 100 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा वह 3,01,13,918 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी लाएगी।
हेक्सागन न्यूट्रिशन ने दिसंबर, 2021 में सेबी के पास आईपीओ की मंजूरी के लिए शुरुआती दस्तावेज जमा कराए थे। कंपनी को आईपीओ के लिए सेबी का ‘निष्कर्ष’ चार मार्च, 2022 को मिला है।
ये पढ़ें-अपने निचले स्तर पर आया Paytm का शेयर, समझें-IPO वाले निवेशकों का हाल
किसी भी कंपनी को आईपीओ लाने के लिए सेबी का निष्कर्ष हासिल करना जरूरी होता है। बाजार सूत्रों का कहना है कि कंपनी आईपीओ से 500 से 600 करोड़ रुपये जुटा सकती है।