ऐप पर पढ़ें
Layoff: पहले कोविड और फिर रूस और यूक्रेन युध्द की वजह से दुनिया भर की अर्थव्यवस्था में काफी उतार और चढ़ाव देखने को मिला है। बढ़ती महंगाई और आर्थिक अनिश्चिचतता के बीच ढेर सारी कंपनियों ने नौकरियों में छंटनी की है। अब इस लिस्ट में एक और कंपनी शामिल होने जा रही है। McKinsey करीब 2000 लोगों को नौकरी से निकाल सकता है।
कंपनी पर नजर रखने वाले व्यक्ति के अनुसार McKinsey 2000 लोगों की छंटनी कर सकता है। जोकि इस कंपनी के द्वारा अबतक की सबसे बड़ी छंटनी होगी। बीते एक दशक के दौरान कंपनी में ढेर सारी ज्वाइनिंग हुई है। लेकिन कंपनी ने ऑर्गेनाइजेशन मे सुधार करने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ेंः 1 खबर और कंपनी के शेयरों पर लगी उड़ान, निवेशक धड़ाधड़ बेचने लगे शेयर
कंपनी के प्लान को अगले कुछ सप्ताह में हम अंतिम अंजाम पर पहुंचते हुए देख सकते हैं। बता दें, 5 साल पहले McKinsey में काम करने वाले संख्या 28,000 थी। जबकि 2012 में 17,000 थी। वहीं, इस समय यह 45,000 से अधिक है।
कंपनी के अधिकारी ने क्या कुछ कहा है?
एक ईमेल के जवाब में कंपनी के प्रतिनिधि के तौर पर DJ Carella ने कहा, “हम क्लाइंट के सम्पर्क में सीधे नहीं रहने वाली टीम को फिर से डिजाइन कर रहे हैं। जोकि पिछले एक दशक में पहली बार हो रहा है।” उन्होंने बताया है कि कंपनी ऐसे लोगों की हायरिंग कर रही है जो क्लाइंट के सीधे सम्पर्क में हैं। कंपनी पर नजर रखने वाले व्यक्ति के अनुसार McKinsey का 20121 में रेवन्यू 15 अरब डॉलर का था। वहीं, 2022 में अपने पुराने लेवल को क्रॉस कर जाएगा।
5 कंपनियों के शेयरों का होगा बंटवारा, रिकॉर्ड डेट इसी सप्ताह