HomeShare Marketएक ऑर्डर मिला तो 150 रुपए तक भागा शेयर भाव, खरीदने के...

एक ऑर्डर मिला तो 150 रुपए तक भागा शेयर भाव, खरीदने के लिए गजब की होड़

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का माहौल रहा। इस बिकवाली के माहौल में भी कई ऐसी कंपनियां हैं जिनके शेयर में गजब की खरीदारी हुई है। ऐसा ही एक शेयर Avantel Limited है। कंपनी के शेयर में इतनी खरीदारी हुई कि मंगलवार को अपर सर्किट लग गया।

क्या है मामला: दरअसल, Avantel Limited को आरटीआईएस चरण – 2 (रियल टाइम ट्रेन इंफॉर्मेशन सिस्टम) के कार्यान्वयन के लिए 125.68 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत कंपनी लोको उपकरणों की आपूर्ति करेगी। खबर का असर ये हुआ कि Avantel Limited के शेयर की खरीदारी बढ़ गई। इस वजह से शेयर में अपर सर्किट भी लगा।

ये पढ़ें-400 रुपए के पार जाएगा मेटल कंपनी का शेयर, IPO ने भी किया था मालामाल

क्या है शेयर का भाव: बीएसई इंडेक्स पर Avantel Limited के शेयर की बात करें तो इसका भाव 19.99 फीसदी की बढ़त के साथ 892.40 रुपए पर पहुंच गया। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर का भाव 148.70 रुपए बढ़ गया है। 19 अक्टूबर 2021 को कंपनी का शेयर भाव 949 रुपए के स्तर पर था, ये 52 वीक का उच्चतम स्तर है। इस लिहाज से देखें तो शेयर में रिकवरी आई है।

आपको बता दें कि इस साल फरवरी माह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर का भाव 700 रुपए के स्तर पर था। इस आधार पर तुलना करें तो सिर्फ मार्च के महीने में अब तक निवेशकों को प्रति शेयर 190 रुपए से ज्यादा का मुनाफा हुआ है।

आरटीआईएस का मतलब: रियल टाइम ट्रेन इंफॉर्मेशन सिस्टम यानी आरटीआईएस के जरिए ट्रेन के आवागमन की सूचना, ट्रेन की स्थिति की जानकारी आसानी से मिल जाती है। रेलवे ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह आधारित रियल टाइम ट्रेन इंफॉर्मेशन सिस्टम (आरटीआईएस) से कई ट्रेनों को जोड़ा है। इस वजह से पैसेंजर्स को ट्रेनों की लोकेशन रियल टाइम में मिलती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular