शेयर बाजार (Share Market) में एक बार फिर उठा-पटक का दौरा जारी है। ऐसे में सवाल उठता है कि किस स्टॉक पर दांव लगाएं कि जिससे आने वाले समय में अच्छा रिटर्न पाया जा सके। ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने ऐसे ही तीन स्टॉक (Stock To Buy) की पहचान की है जो आने वाले समय में निवशकों को तगड़ा रिटर्न दे सकते हैं। ब्रोकरेज ने इन तीनों स्टॉक को बाय रेटिंग (Buy Rating) दी है। आइए जानते हैं कि तीनों स्टॉक कौन से हैं और क्या है इनका टारगेट प्राइस –
विनीत ऑर्गेनिक के शेयर
कंपनी स्पेशल केमिकल की लिडिंग मैन्युफैक्चरर है। कंपनी का उत्पादन पहली तिमाही के दौरान शानदार रहा है। ब्रोकेरज को लगता है कि यह स्टॉक आने वाले समय में 2680 रुपये के लेवल तक जा सकता है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक बाय रेटिंग दी है। पिछले 6 महीनों के दौरान कंपनी के शेयरों में 20.71 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, इस साल के अबतक के प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी के शेयर का भाव 5.61 प्रतिशत तक बढ़ गया है।
यह भी पढ़ेंः अडानी समूह की तरक्की पर Fitch ने उठाए सवाल, शेयर बेचकर निकलने लगे निवेशक
NOCIL के शेयर का टारगेट प्राइस
कंपनी रबर का कारोबार कर रही है। ब्रोकरेज को भरोसा है कि यह स्टॉक 319 रुपये के लेवल तक जा सकता है। पिछले 6 महीने की बात करें तो कंपनी के शेयर का भाव 26.77 प्रतिशत तक बढ़ गया है। जबकि इस साल अबतक कंपनी के शेयरों में 10.88 प्रतिशत की उछाल आई है। हालांकि पिछले 5 कारोबरी सत्रों की बात करें तो इस दौरान कंपनी के शेयर एनएसई में 7 प्रतिशत तक टूट गए हैं।
Galaxy Surfactants का कैसा है प्रदर्शन
कंपनी ने पिछले एक महीने के दौरान अपने निवेशकों 3.33 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों में 14.32 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। अब ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के शेयर 4000 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
स्टोरी क्रेडिटः लाइव मिंट
(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)