HomeShare Marketइस IT कंपनी पर मेहरबान हैं विदेशी निवेशक, हर 3 महीने पर...

इस IT कंपनी पर मेहरबान हैं विदेशी निवेशक, हर 3 महीने पर बढ़ी हिस्सेदारी 

ऐप पर पढ़ें

आईटी कंपनी केपीआईटी टेक्नोलॉजी (KPIT Technologies) के शेयरों में पिछले 5 दिनों के दौरान 15 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है। हाल ही में जेपी मॉर्गन ने कंपनी के प्रोजेक्शन को भी 44 प्रतिशत तक घटा दिया। लेकिन इन सबके बावजूद भी कंपनी पर विदेशी निवेशकों का भरोसा पहले से बढ़ा ही है। इस आईटी फर्म में एफपीआई होल्डिंग सितंबर 2019 के बाद अपने उच्चतम स्तर पर है। 

खुलते ही इस आईपीओ पर टूट पड़े निवेशक, इनवेस्टर्स के लिए कल बड़ा दिन 

केपीआईटी टेक्नोलॉजी ने बीएसई को दी जानकारी में बताया है कि एफपीआई की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 23.42 प्रतिशत हो गई है। जोकि सितंबर 2019 के बाद सबसे हाई लेवल पर है। दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी में एफपीआई होल्डिंग्स 20.26 प्रतिशत थी। जबकि उससे पहले सितंबर तिमाही में 16.88 प्रतिशत और जून तिमाही में 15.99 प्रतिशत थी। यानी महज एक साल में ही एपीआई हिस्सेदारी 7 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई है।

कोका-कोला और पेप्सिको को टक्कर देने वाली कंपनी से हाथ मिलाएंगे मुकेश अंबानी 

शेयर बाजार में क्या है स्थिति? 

शुक्रवार को कंपनी के शेयर 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 799.95 रुपये के लेवल पर पहुंच कर बंद हुए थे। बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों में 0.91 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने पहले इस आईटी कंपनी के शेयरों पर दांव लगाकार होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 23 प्रतिशत से अधिक का फायदा हो चुका है। बता दें, केपीआईटी टेक्नोलॉजी का आईपीओ 2019 में आया था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular