Multibagger IPO: पिछले साल अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर का जबरदस्त कहर था। हालांकि, उस बीच शेयर बाजार में कई स्टाॅक मल्टीबैगर की लिस्ट (Multibagger stock) में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे, तो कुछ कंपनियों ने बाजार में पहली बार एंट्री ली। इनमें से ही एक कंपनी थी ईकेआई एनर्जी सर्विसेज ( EKI Energy Services Ltd) का। ईकेआई एनर्जी सर्विसेज का आईपीओ (EKI Energy IPO) पिछले साल 2021 में आया था। निवेश के लिए यह आईपीओ 24 मार्च को खोला गया था और इसकी लिस्टिंग अप्रैल 2021 में हुई थी। इसकी लिस्टिंग बीएसई एसएमई एक्सचेंज (BSE MSE) में हुई थी। इस आईपीओ में पैसे लगाने वाले आज की तारीख में करोड़पति बन गए होते। आइए जानते हैं कैसे…
इश्यू प्राइस से 8,244 पर्सेंट का रिटर्न
आपको बता दें कि यह पब्लिक इश्यू अपने लिस्टिंग डे पर 37 प्रतिशत अधिक प्रीमियम के साथ 140 रुपये के स्तर पर खुला था। इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹100 से ₹102 प्रति शेयर था। यह शेयर शुक्रवार 8 अप्रैल 2022 को बीएसई पर 2.79% चढ़कर 8,511 रुपये पर बंद हुआ है। यानी इसका मौजूदा शेयर प्राइस 8,511 रुपये है, जो कि इसके 102 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अपर प्राइस बैंड से लगभग 8244.12 पर्सेंट (Multibagger stock return) अधिक है।
यह भी पढ़ें- अनिल अंबानी की इस दिवालिया कंपनी के शेयर पहुंचे 22 रुपये के पार, एक खबर के बाद शेयर खरीदने की मची होड़
संबंधित खबरें
निवेशकों को हुआ करोड़ों का फायदा
ईकेआई एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड आईपीओ की पेशकश ₹100 से ₹102 प्रति इक्विटी शेयर पर की गई थी। इस इश्यू के लिए एक लॉट में 1200 शेयर थे। ऐसे में एक निवेशक को इस आईपीओ में आवेदन करने के लिए ₹1,22,400 का निवेश करना पड़ा। यदि कोई आवंटी इस मल्टीबैगर आईपीओ में लिस्टिंग के बाद की अवधि से अब तक अपने निवेश को बनाए रहता, तो उसका ₹1,22,400 आज 1.02 करोड़ रुपये हो जाता।
यह भी पढ़ें- Bank Holidays: इस सप्ताह 4 दिन बंद रहेंगे बैंक! फटाफट चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
क्या है कंपनी का कारोबार?
कंपनी क्लाइमेट चेंज एडवाइजरी, कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग, बिजनेस एक्सीलेंस एडवाइजरी और इलेक्ट्रिकल सेफ्टी ऑडिट में सेवाएं देती है। हालाँकि इसका मुख्य व्यवसाय कार्बन क्रेडिट का व्यापार करना है। भारत का कार्बन मार्केट दुनिया में तेजी से उभरते मार्केट्स में से एक है और यहां लाखों कार्बन क्रेडिट जेनरेट हो चुके हैं। ईकेआई एनर्जी का शेयर जब इसी साल यानी अप्रैल 2021 में लिस्ट हुआ था, तो उस वक्त इस शेयर की मार्केट कैप 18 करोड़ रुपये थी। यह मार्केट कैप अब बढ़कर 5093 करोड़ रुपये हो गई है। यह कंपनी मार्च, 2021 तक पूरी तरह से कर्ज मुक्त कंपनी है। वहीं कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 73.5 फीसदी है। इसके अलावा प्रमोटर्स ने अपना कोई भी शेयर गिरवी रखा है।