ऐप पर पढ़ें
एक छोटी कंपनी के सी एनर्जी के आईपीओ पर निवेशक टूट पड़े हैं। कंपनी के आईपीओ पर लोगों ने जमकर पैसे लगाए हैं। के सी एनर्जी के आईपीओ (Kay Cee Energy IPO) में रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 1300 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया है। कंपनी के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28 दिसंबर 2023 को खुला था और यह 2 जनवरी 2024 तक ओपन रहा। के सी एनर्जी के शेयर ग्रे मार्केट में भी धमाल मचाए हुए हैं। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 120 पर्सेंट से अधिक के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
पहले ही दिन हो सकता है तगड़ा फायदा
के सी एनर्जी के आईपीओ (Kay Cee Energy IPO) का प्राइस बैंड 51 से 54 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 65 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। 54 रुपये के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से के सी एनर्जी के शेयर 119 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। यानी, लिस्टिंग पर निवेशकों को 120 पर्सेंट से अधिक का फायदा हो सकता है। आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 3 जनवरी 2023 को फाइनल होगा। वहीं, के सी एनर्जी के शेयर 5 जनवरी 2024 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।
यह भी पढ़ें- एक साल में 937% चढ़ गए शेयर, अब यह छोटी कंपनी दे रही 2 बोनस शेयर
1311 गुना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ का रिटेल कोटा
के सी एनर्जी का आईपीओ (Kay Cee Energy IPO) टोटल 1052.45 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 1311.10 गुना सब्सक्राइब हुआ है। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 1668.97 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटेगरी में 127.71 गुना दांव लगा है। के सी एनर्जी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स 1 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 2000 शेयर हैं। यानी, रिटेल इनवेस्टर्स को कंपनी के आईपीओ में 1 लॉट के लिए 108000 रुपये का इनवेस्टमेंट करना पड़ा है।
यह भी पढ़ें- टाटा के इस शेयर ने नए साल में रचा इतिहास, पहली बार ₹800 के पार भाव