Multibagger Stock: पेनी स्टाॅक (Penny Stock) में निवेश खतरे से भरा रहता है। इस समय रूस और यूक्रेन युद्ध की के कारण बने नए संकट की वजह से दुनिया भर के स्टाॅक मार्केट में भारी-उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। ऐसे में पेनी स्टाॅक से छप्परफाड़ रिटर्न की उम्मीद करना खतरे से भरा है। लेकिन मिष्ठान फूड (Mishtann Foods Share Price) ने अपने निवेशकों को इस मुश्किल दौर में भी निराश नहीं किया है। इस स्टाॅक ने वित्त वर्ष 2022 में दो बार डिविडेंड दिया था। साथ ही कंपनी के शेयरों की कीमतों में पिछले एक साल के दौरान 200% की उछाल देखने को मिली है। वहीं, लगातार पांच सत्र में इस स्टाॅक में अपर सर्किट लगा है।
यह भी पढ़ें: इस पेनी स्टॉक का दमदार प्रदर्शन, 3 दिन में 30 फीसद का दिया रिटर्न
मिष्ठान फूड शेयर प्राइस (Mishtann Foods Share Price History)
जनवरी 2022 में अपने 52 सप्ताह के आल टाईम हाई 19.55 रुपये का लेवल पर पहुंचने के बाद इस स्टाॅक की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। पिछले एक महीने के दौरान भी इस स्टाॅक ने निवेशकों को निराश किया है। इस दौरान कंपनी का स्टाॅक 12.33 रुपये के लेवल से 9.40 रुपये के लेवल पर आ गया। यानी करीब 24% की गिरावट देखने को मिली। इस साल मिष्ठान फूड के शेयर की कीमतों में 14% की गिरावट देखने को मिली है। लेकिन अगर हम एक साल के प्रदर्शन को देखें तो कंपनी के स्टाॅक की कीमत 3 रुपये से बढ़कर 9.40 रुपये के लेवल पर पहुंच गई। बीते एक साल में कंपनी के स्टाॅक ने 215% का रिटर्न दिया है।
हाल ही में कंपनी ने एक्सचेंज को बताया है, ‘मिष्ठान फूड लिमिटेड इस समय बासमती चावल को फोकस में रखकर लार्ज स्केल पर चावल की प्रोसेसिंग और मार्केटिंग कर रही है। कंपनी ने हाल ही में नमक के पैकेट लाॅन्च किए थे जिसका रिस्पांस अच्छा है।’ इस स्माल कैप कंपनी का मार्केट कैप सोमवार को 470 करोड़ रुपये का रहा है। BSE में 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 1.94 रुपये और अधिकतम स्तर 19.55 रुपये रहा है।