HomeShare Marketइस हफ्ते 2 कंपनियों के शेयरों का होगा बंटवारा, जान लीजिए रिकॉर्ड...

इस हफ्ते 2 कंपनियों के शेयरों का होगा बंटवारा, जान लीजिए रिकॉर्ड डेट 

ऐप पर पढ़ें

Stock Split Share: शेयर बाजार में इस हफ्ते काफी हलचल रहने की उम्मीद है। कई कंपनियां जहां एक तरफ एक्स-डिविडेंड के तौर पर ट्रेड करेंगी। तो वहीं कुछ कंपनियां एक्स-स्प्लिट के तौर भी ट्रेड करेंगी। बता दें, शेयर बाजार में 2 कंपनियां अपने शेयरों का बंटवारा करने जा रही हैं। इन कंपनियों का रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते है। आइए जान लेते हैं ये कंपनियां कौन सी हैं? और कितने हिस्सों में इनके शेयरों का बंटवारा होगा। 

67वीं बार डिविडेंड देने जा रही है  कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते 

1- आईएफएल इंटरप्राइजेज लिमिटेड (IFL Enterprises)

इस कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया था कि 1:10 के हिसाब से स्टॉक स्प्लिट किया जाएगा। यानी एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। कंपनी ने 21 अप्रैल 2023 की तारीख को स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिस किसी निवेशक का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा उसे ही स्टॉक स्प्लिट का फायदा मिलेगा। 

गुरुवार को कंपनी के शेयर 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 162.55 रुपये के लेवल पर पहुंचकर क्लोज हुए थे। बीते एक महीने में इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने पहले दांव लगाकार होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 68 प्रतिशत तक का रिटर्न मिल गया होगा। बता दें, एक साल में कंपनी ने 468 प्रतिशत तक रिटर्न दिया है। 

झुनझुनवाला ने टाटा ग्रुप के इस स्टॉक पर फिर जताया भरोसा, खरीदे लाखों शेयर 

2- टिप्स इंडस्ट्रीज (Tips Industries)

इस कंपनी के शेयरों का भी बंटवारा 10 हिस्सों में किया जाना है। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट 21 अप्रैल 2023 को तय किया है। बता दें, गुरुवार को कंपनी के शेयर का भाव 1.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 1670.25 रुपये के लेवल पर पहुंचकर बंद हुआ था। बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों में 10 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular