HomeShare Marketइस हफ्ते चार दिन बंद रहेंगे बैंक, होली के अलावा ये भी...

इस हफ्ते चार दिन बंद रहेंगे बैंक, होली के अलावा ये भी है वजह, चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays This Week: इस सप्ताह होली है, जिसकी वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक उस दिन बंद रहेगा। लेकिन होली के अतिरिक्त इस सप्ताह 3 दिन बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। आइए जानते हैं कि कहां और कब बैंक इस सप्ताह बैंक नहीं खुलेंगे। बता दें, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से छुट्टियां तय की जाती है। 

यह भी पढ़ेंः HDFC बैंक के लौटे अच्छे दिन? पाबंदी हटते ही शेयरों में उछाल, जानें क्या निवेश करना रहेगा फायदेमंद

कब-कब है बैंक कर्मियों की छुट्टीयां? 

17 मार्च 2022: होलिका दहन – बैंक इस दिन देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में बंद रहेंगे। 

18 मार्च 2022: होली – बैंक इस दिन अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुम्बई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 

19 मार्च 2022: होली- भुवनेश्वर, इम्फाल और पटना में बैंक बंद रहेंगे। 

20 मार्च 2022: रविवार को बैंक बंद रहेंगे। 

महीने के अंतिम सप्ताह में बिहार दिवस के अवसर पर राज्य में बैंक 22 मार्च को भी बंद रहेंगे। इसके अलावा देशभर में बैंक 26 मार्च को चौथा शनिवार और 27 मार्च को रविवार की वजह से बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप का भी कोई जरूरी काम है तो कोशिश करें उसे ऑनलाइन ही कर लें। क्योंकि बैंक की तरफ से ऑनलाइन सुविधाओं को लगातार जारी रखा जाएगा। 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular