ऐप पर पढ़ें
कुछ सरकारी कंपनियों के शेयरों ने इस साल अब तक लोगों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इन कंपनियों में माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, भारत डायनॉमिक्स और पब्लिक सेक्टर का बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) शामिल है। इन सरकारी कंपनियों के शेयरों ने इस साल अब तक 220 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न इनवेस्टर्स को दिया है। रिटर्न देने के मामले में माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders) सबसे आगे रही है।
माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयरों में आई 221% की तेजी
वारशिप्स और सबमरीन बनाने वाली सरकारी कंपनी माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयरों ने इस साल अब तक ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने इस साल 221% का रिटर्न दिया है। साल की शुरुआत में यानी 3 जनवरी 2022 को माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 283.60 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 5 दिसंबर 2022 को बीएसई में 910.30 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। सरकारी कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 936.85 रुपये है।
यह भी पढ़ें- 75 रुपये के इस शेयर ने अमिताभ बच्चन को किया मालामाल, 13.4 करोड़ का हुआ मुनाफा
147% चढ़ गए भारत डायनॉमिक्स लिमिटेड के शेयर
भारत डायनॉमिक्स लिमिटेड के शेयरों में इस साल अब तक 147 पर्सेंट की तेजी आई है। भारत डायनॉमिक्स के शेयर साल की शुरुआत में 3 जनवरी 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 389.75 रुपये के स्तर पर थे। सरकारी कंपनी के शेयर 5 दिसंबर 2022 को बीएसई में 962.30 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1026 रुपये है। वहीं, भारत डायनॉमिक्स (Bharat Dynamics) के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 376.70 रुपये है।
यह भी पढ़ें- 3 महीने में 350% का रिटर्न, एक महीने में ही डबल हुआ लोगों का पैसा
बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयरों में आया 106 पर्सेंट का उछाल
बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) के शेयरों में इस साल अब तक करीब 106 पर्सेंट का उछाल आया है। सरकारी बैंक के शेयर इस साल की शुरुआत में 3 जनवरी 2022 को 83.75 रुपये के स्तर पर थे। बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर 5 दिसंबर 2022 को 172 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 174.25 रुपये है। वहीं, बैंक के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 77 रुपये है।
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।