HomeShare Marketइस साल शेयर में 27.50% की उछाल, अब एक पर एक बोनस...

इस साल शेयर में 27.50% की उछाल, अब एक पर एक बोनस शेयर बांट रही है कंपनी 

शेयर बाजार में इस समय कई कंपनियां अपनी कमाई का हिस्सा डिविडेंड या बोनस रूप में शेयरहोल्डर्स के बीच बांट रही हैं। अब इसी लिस्ट में Sky Gold Limited के शेयर भी शामिल हो गए हैं। कंपनी अपने निवेशकों एक शेयर पर एक शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है। बता दें, कंपनी का मार्केट कैप 136.98 करोड़ रुपये का है। 

सोमवार को स्मॉल-कैप कंपनी ने रेगुलेटरी को दी जानकारी के अनुसार में बताया,‘यह बताते हुए खुशी हो रही है कि योग्य शेयरधारकों को 10 रुपये के फेसवैल्यू वाले शेयर पर 1 पर एक शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी ने 2 सितंबर 2022 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।’ डिविडेंड का लाभ उन्हें ही मिलेगा जिनके पास 2 सितंबर 2022 तक शेयर रहेगा। 

यह भी पढ़ेंः 62 रुपये के प्रीमियम पर है इस कंपनी का शेयर, आज ओपन हो रहा है IPO; चेक करें डीटेल्स

ज्वेलरी का कारोबार करने वाली कंपनी का शेयर बीएसई में मंगलवार को 255 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। सोमवार को बोनस शेयर के अनाउंसमेंट के बाद कंपनी के शेयर 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 271.60 रुपये के लेवल पर है। कंपनी के 52 सप्ताह को न्यूनतम स्तर 180 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी मौजूदा समय में हाई लेवल से 41 प्रतिशत नीचे आकर ट्रेड कर रहा है। इस साल के अगर प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी के शेयर के भाव में 27.50 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। पिछले 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयर में 6.25 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, बीते एक महीने में  Sky Gold Ltd के शेयरों में 6.23 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में कंपनी के शेयर की कीमतों 2.21 प्रतिशत की तेजी देखी गई है। 

स्टोरी क्रेडिटः लाइव मिंट 

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular