HomeShare Marketइस सरकारी बैंक के ग्राहकों को झटका, Bank ने बढ़ाया MCLR रेट,...

इस सरकारी बैंक के ग्राहकों को झटका, Bank ने बढ़ाया MCLR रेट, चेक करें डिटेल

ऐप पर पढ़ें

आरबीआई जैसे ही रेपो रेट में इजाफा करती है, देश के लगभग सभी बड़े प्राइवेट और सरकारी बैंक अपने लेंडिंग और डिपॉजिट रेट्स में इजाफा करते हैं। कुछ ऐसा ही किया है पब्लिक सेक्टर के बड़े लेंडर केनरा बैंक ने। केनरा बैंक ने अलग-अलग टाइम पीरियड के लिए अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) को बढ़ा दिया है। एमसीएलआर रेट के बढ़ने से सीधे आपके लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी। आइए जानते हैं बैंक ने किन-किन पीरियड के लिए लेंडिंग रेट्स में इजाफा किया है। आपको बता दें कि बढ़ी हुई एमसीएलआर रेट 7 दिसंबर से लागू है।

यह भी पढ़ें-Bandhan Bank ने दिया कस्टमर्स को तोहफा, अब FD पर मिलेगा 7.25% का तगड़ा रिटर्न

इस टाइम पीरियड के लिए बैंक का एमसीएलआर रेट 8.15%
लेंडिंग रेट्स में इजाफे के क्रम में केनरा बैंक ने 1 साल के लिए एमसीएलआर रेट में 5 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि की है। इस बढ़ोतरी के बाद केनरा बैंक का 1 साल के लिए एमसीएलआर रेट 8.15 पर्सेंट हो गया है। इसी तरह बैंक ने ओवरनाइट एमसीएलआर रेट को बढ़ाकर 7.30 पर्सेंट, 3 महीने के एमसीएलआर रेट को बढ़ाकर 7.60 पर्सेंट, 1 महीने के एमसीएलआर रेट को बढ़ाकर 7.30 पर्सेंट और 6 महीने के एमसीएलआर रेट को बढ़ाकर 8.05 पर्सेंट कर दिया है।

यह भी पढ़ें-Yes Bank ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, अब FD करने पर तगड़ा रिटर्न

करूर वैश्य बैंक ने भी बढ़ाया एमसीएलआर रेट
इससे पहले केनरा बैंक ने अपने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) को भी बढ़ाया है। बैंक ने अपने आरएलएलआर रेट को बढ़ाकर 8.80 पर्सेंट कर दिया है। बैंक की बढ़ी हुई आरएलएलआर रेट 11 नवंबर से लागू है। दूसरी ओर हाल में ही करूर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) ने भी अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में इजाफा किया है। बैंक ने अपने एमसीएलआर रेट को 25 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ा दिया है। बढ़ी हुई एमसीएलआर रेट 6 दिसंबर से लागू है।

RELATED ARTICLES

Most Popular