सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल (इंडिया) ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पांच रुपये प्रति शेयर या 50 प्रतिशत का दूसरा अंतरिम लाभांश घोषित किया है। कंपनी ने बयान में कहा कि कुल लाभांश भुगतान 2,220.19 करोड़ रुपये रहेगा और इसकी रिकॉर्ड तिथि 22 मार्च है।
11 मार्च को हुई बैठक में लिया गया फैसला
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत आने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के महारत्न उपक्रम गेल के निदेशक मंडल की 11 मार्च को हुई बैठक में यह फैसला किया गया। बता दें कि Gail का शेयर प्राइस 152.20 रुपये है। कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को 3.19 की तेजी थी।
यह भी पढ़ें- गुजरात की इस कंपनी ने लोगों को बनाया करोड़पति, ₹10000 का निवेश बना 4 करोड़ रुपये, क्या आप दांव लगाएंगे?
क्या कहा कंपनी ने?
GAIL चालू वित्त वर्ष के लिए पहले ही दिसंबर, 2021 में चार रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा कर चुकी है। इस तरह दो अंतरिम लाभांश नौ रुपये प्रति शेयर (चुकता इक्विटी शेयर पूंजी) बैठते हैं। कुल लाभांश भुगतान 3,996.35 करोड़ रुपये रहेगा।
यह भी पढ़ें- SBI के एटीएम से निकालने जा रहे पैसे, तो पढ़ लें यह जरूरी नियम, बैंक ने दी जानकारी
गेल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मनोज जैन ने कहा कि कंपनी के शेयरधारकों को उनके निवेश पर सतत दीर्घावधि का रिटर्न प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह गेल द्वारा दिया गया सबसे अधिक कुल लाभांश है।