भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी बीपीसीएल (BPCL) आज एक्स-डिविडेंड होने जा रहा है। पीएसयू कंपनी के निदेशक मंडल ने डिविडेंड पे के लिए रिकॉर्ड डेट 22 अगस्त 2022 तय की है। राज्य के स्वामित्व वाली तेल कंपनी के बोर्ड ने FY22 के लिए ₹6 प्रति इक्विटी शेयर के डिविडेंड देने की घोषणा की है। कंपनी के शेयर आज लगभग 2% गिरकर 340.65 रुपये पर कारोबार कर रही है।
क्या कहा था कंपनी ने?
स्टॉक मार्केट एक्सचेंज फाइलिंग में बीपीसीएल ने अंतिम लाभांश भुगतान के बारे में बताया था, “निदेशक मंडल ने शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन 31 मार्च 2022 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए प्रति इक्विटी शेयर 6 रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। अंतिम लाभांश का भुगतान एजीएम में इसकी घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। अंतिम लाभांश 5/- रुपये प्रति इक्विटी शेयर के पहले अंतरिम लाभांश के अतिरिक्त है। इसका फेस वैल्यू ₹10 रुपये है।
यह भी पढ़ें- Mutual Fund: इस फंड ने निवेशकों को किया मालामाल, ₹10 लाख के निवेश को बना दिया 2.5 करोड़ रुपये
पहली तिमाही में इतना कम हुआ मुनाफा
सार्वजानिक क्षेत्र की कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के मुनाफे में गिरावट आई है। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में बीपीसीएल का मुनाफा 27.6 फीसदी घटकर 1,501.65 करोड़ रुपए रहा। निजीकरण के रास्ते पर आगे बढ़ रही बीपीसीएल को पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,076.17 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था। आपको बता दें कि सरकार बीपीसीएल में अपनी समूची 52.98 फीसदी हिस्सेदारी बेचने जा रही है। हिस्सेदारी खरीदने को लेकर जिन तीन कंपनियों ने रूचि दिखाई है, उनमें से दो विदेशी कंपनियां हैं।