HomeShare Marketइस सप्ताह ये दो कंपनियां हो रही हैं Ex-Dividend, चेक करें रिकॉर्ड...

इस सप्ताह ये दो कंपनियां हो रही हैं Ex-Dividend, चेक करें रिकॉर्ड डेट 

इस सप्ताह शेयर बाजार में दो कंपनियों एक्स-डिविडेंड के रूप में ट्रेड करेंगी। यानी पोजीशनल निवेशकों को पैसा बनाने का अच्छा मौका है। ये दे कंपनियां Alfavision Overseas और West Leisure Resorts Ltd हैं। आइए जानते हैं दोनों कंपनियों की रिकॉर्ड डेट कब है। साथ ये कंपनियां निवेशकों को कितना डिविडेंडे दे रही हैं? 

Alfavision Overseas के निवेशकों को कितना मिलेगा डिविडेंड? 

कंपनी रेगुलेटरी को दी जानकारी में बताया कि 5 सितंबर को बोर्ड मेंमबर्स की मीटिंग में निवशकों को डिविडेंड देने की बात पर मुहर लगी थी। कंपनी योग्य निवेशकों को 5 प्रतिशत का बोनस देगी। इसका भुगतान कंपनी की तरफ से एजीएम के 30 दिन के अंदर हो जाएगा। कंपनी का रिकॉर्ड 29 सितंबर 2022 है। और यह बाजार में कंपनी 29 सितंबर की तारीख को एक्स-डिविडेंड के रूप में ट्रेड करेगी। 

शुक्रवार को कंपनी के शेयर अपने पिछले क्लोजिंग के मुकाबले 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 33.20 रुपये पर बंद हुआ था। अब तक कंपनी के शेयरों में 2556 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। पिछले 5 साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों की कीमतों में 462.71 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। बीता एक साल भी इस कंपनी में निवेश करने वालों के लिए शानदार रहा है। इस दौरान कंपनी के शेयरों में 617.06 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। साल 2022 में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 166.24 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 

यह भी पढ़ेंः 2 रुपये के शेयर ने 1 लाख का बनाया 3.85 करोड़ रुपये, निवेशक मालामाल

West Leisure रिसॉर्ट लिमिटेड कितना देगा डिविडेंड 

एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि बोर्ड की मीटिंग में कंपनी 0.10 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का फैसला किया था। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट 28 सितंबर 2022  तय किया है। कंपनी इसी दिन बाजार में एक्स-डिविडेंड के रूप में ट्रेड करेगी। बता दें, इस साल कंपनी के शेयरों में 53 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है। अच्छी बात यह है कि कंपनी के शेयरों की कीमतों पिछले एक महीने के दौरान 5 प्रतिशत का सुधार देखने को मिला है। 

स्टोरी क्रेडिटः लाइव मिंट 

(डिस्‍क्‍लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular