HomeShare Marketइस शेयर पर बिगड़ा ब्रोकरेज का मूड, 2021 में आया था कंपनी...

इस शेयर पर बिगड़ा ब्रोकरेज का मूड, 2021 में आया था कंपनी का IPO

ऐप पर पढ़ें

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन पॉलिसीबाजार और पैसाबाजार चलाने वाली कंपनी पीबी फिनटेक लिमिटेड के शेयरों में बड़ी गिरावट आई। इस गिरावट के बीच ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने अंडरवेट रेटिंग के साथ पीबी फिनटेक लिमिटेड पर कवरेज शुरू की है। कंपनी का मानना ​​है कि बाजार बीमा सुगम से आने वाले जोखिमों को कम आंक रहा है। यह एक तरह का ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। इस डायरेक्ट-टू-कस्टमर (डी2सी) प्लेटफॉर्म पर बीमा कंपनियां अपने उत्पाद बेच सकेंगी।

क्या है टारगेट प्राइस: ब्रोकरेज मैक्वेरी ने पीबी फिनटेक पर 560 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो बीते मंगलवार के बंद स्तर से 26 प्रतिशत की संभावित गिरावट को दिखाता है। मैक्वेरी का मानना ​​है कि पीबी फिनटेक के लिए टारगेट मार्केट की सोच से काफी कम होने की संभावना है। मैक्वेरी के मुताबिक पीबी फिनटेक की टारगेट मार्केट कैपिसिटी, POSP (पॉइंट-ऑफ-सेल-पर्सन) कारोबार पर सवाल बने हुए हैं।

ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के आधार पर मैक्वेरी की अंडरपरफॉर्म रेटिंग पीबी फिनटेक पर एकमात्र अंडरवेट/सेल रेटिंग है। 13 विश्लेषकों में से 11 ने खरीदारी की रेटिंग दी है, जबकि एक-एक विश्लेषक ने होल्ड और सेल रेटिंग दी है। इससे पहले ब्रोकरेज 2021 में सूचीबद्ध होने के दिन पेटीएम पर इसी तरह की अंडरपरफॉर्म रेटिंग जारी की थी। कई कटौती के बाद मैक्वेरी ने पेटीएम पर सबसे कम कीमत का लक्ष्य 450 रुपये था। 

आपको बता दें कि पीबी फिनटेक का आईपीओ साल 2021 में लॉन्च हुआ था। इस आईपीओ का इश्यू प्राइस 940 से 980 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी के 5,710 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 3,750 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए थे और मौजूदा शेयरधारक 1,960 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular