ऐप पर पढ़ें
स्टॉक मार्केट में पिछले कुछ दिनों एक कंपनी खूब चर्चा में है। वो कंपनी Homesfy Realty है। बीते 3 कारोबारी दिनों से इस एसएमई कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लग रहा है। जिसकी वजह से गुरुवार को कंपनी के एक शेयर का भाव 533 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। बता दें, Homesfy Realty ने इसी साल जनवरी में शेयर बाजार में डेब्यू किया था।
67वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते
धमाकेदार हुई थी लिस्टिंग
Homesfy Realty ने शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री करने में सफल रही थी। एनएसई एसएमई में कंपनी की लिस्टंग 275 रुपये पर हुई थी। जबकि कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 197 रुपये ही था। यानी जिन किसी निवेशक को आईपीओ के शेयर अलॉट हुए होंगे वो लिस्टिंग के दिन ही मालामाल हो गए होंगे।
इस रिएल्टी स्टॉक के आईपीओ को सब्सक्राइब करके होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 170 प्रतिशत का फायदा हो गया होगा। बीते 5 कारोबारी दिनों में ही इस स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को 25 प्रतिशत तक का रिटर्न दे दिया है। बता दें, Homesfy Realty का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 636.50 रुपये है।
2023 में गदर काट रहा है स्टॉक, अब इस वजह से सुर्खियों में है कंपनी
आईपीओ को मिला था शानदार रिस्पॉस
Homesfy Realty का यह आईपीओ 21 दिसंबर 2023 से 23 दिसंबर 2023 तक ओपन था। निवेशकों की तरफ से आईपीओ को अच्छा रिस्पॉस मिला था। 3 दिनों के सब्सक्रिप्शन ओपनिंग के दौरान यह आईपीओ 21.68 गुना सब्सक्राइब किया गया था।