HomeShare Marketइस म्यूचुअल फंड स्कीम ने दो साल में दिया 39% तक का...

इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने दो साल में दिया 39% तक का रिटर्न, निवेश का है मौका

Mutual fund: अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश के मौके तलाश रहे हैं तो आपके लिए यह काम की खबर हो सकती है। दरअसल, ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड का शानदार प्रदर्शन रहा है। पिछले दो सालों का रिटर्न देखा जाए तो 9 मार्च तक इक्विटी में ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड की तमाम स्कीम्स ने 25% से ज्यादा रिटर्न दिया है। इसके ब्लूचिप फंड ने 26.53%, लार्ज और मिड कैप फंड ने 30.52%, मल्टीकैप फंड ने 26.19%, इंडिया अपोर्च्युनिटीज फंड ने 39.87%, वैल्यू डिस्कवरी फंड ने 39.13%, फोकस्ड इक्विटी फंड ने 31.81 और डिविडेंड यील्ड इक्विटी ने 39.23% का रिटर्न दिया है। वहीं, इसकी हाइब्रिड स्कीम में इक्विटी एंड डेट फंड का रिटर्न इसी दौरान 32.93%, मल्टी असेट फंड 31.61%, असेट अलोकेटर फंड ऑफ फंड ने 18.59% और बैलेंस्ड एडवांटेज फंड ने 16.91% का रिटर्न दिया है। 

क्या कहते हैं जानकार
ICICI प्रूडेंशियल के कार्यकारी निदेशक (ED) और मुख्य निवेश अधिकारी (CIO) एस. नरेन बताते हैं, ‘हम भारत की ग्रोथ स्टोरी को लेकर पॉजिटिव हैं। निवेशकों को ऐसे समय में असेट अलोकेशन करना चाहिए जो सिस्टैमैटिक निवेश इक्विटी और डेट फंड में हो। मार्केट सेगमेंट में उनका मानना है कि मिड और स्माल कैप की तुलना में लार्ज कैप अच्छे साबित होंगे। पिछले 6 महीने में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में 15.41 अरब डॉलर के शेयर्स बेचे हैं जो साल 2008 के बाद से सबसे ज्यादा है। ये निवेशक ज्यादातर लार्ज कैप में ही निवेश करते हैं। 

यह भी पढ़ें- Bank Holidays: अगले सप्ताह लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 

लंबी अवधि में होगा फायदा
नरेन कहते हैं कि लंबे समय में इक्विटी का नजरिया पॉजिटिव ही रहता है। चाहे वह 2008 का संकट रहा हो, 2020 का रहा हो या अभी का हो, बाजार हर गिरावट से तेजी से निकला है। ऐसे में मल्टी असेट स्कीम आगे चलकर अच्छा रिटर्न दे सकती हैं। उन्होंने कहा कि इक्विटी सेगमेंट के निवेशक अगले 2-3 सालों के आधार पर निवेश कर सकते हैं। यूक्रेन मामला सुलझ जाने के बाद बाजार में तेज रैली दिखेगी। हालांकि तेल की ऊंची कीमतें जरूर भारत के लिए चिंता वाली हैं। उनका कहना है कि 2020 मार्च के बाद से भारतीय बाजार ने अच्छी खासी रिकवरी की है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular