शेयर बाजार के निवेशकों के लिए अच्छी खबर आई है। Shivalik Bimetal Controls Ltd के बोर्ड ने योग्य शेयरधारकों को बोनस देने का फैसला किया है। सोमवार को एक्सचेंज को दी जानकारी में कपनी ने बताया कि 2 शेयरों के बदले एक शेयर बोनस के रूप में दिया जाएगा। आइए जानते हैं कि कैसा रहा है इस स्टॉक का प्रदर्शन-
कब किया जाएगा शेयरों का भुगतान?
कंपनी रेगुलेटरी को दी जानकारी में बताया कि 29 अगस्त 2022 दिन सोमवार को कंपनी के बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स की मीटिंग में 2 शेयरों के बदले एक शेयर बोनस के रूप में देने का फैसना किया गया है। यह बोनस शेयर योग्य स्टॉक होल्डर्स को दिया जाएगा। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर 2022 से दो महीने के अंदर ही निवेशकों को बोनस शेयर का भुगतान कर दिया जाएगा। बता दें, कंपनी की 38वीं एजीएम 27 अक्टूबर 2022 को होनी है।
यह भी पढ़ेंः ₹7 से ₹318 पर पहुंचा शेयर का भाव, 1 लाख का बना दिया 43 लाख रुपये
शेयर बाजार में कैसा है कंपनी का प्रदर्शन?
रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से इस साल शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। लेकिन इस मुश्किव दौर में भी इस कंपनी ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। साल 2022 में कंपनी के शेयर का भाव 397 रुपये से 601 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। यानी निवेशकों इस साल अबतक 51.33 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने पहले जिसने इस कंपनी के शेयरों पर दांव लगाया होगा उसे 46.25 प्रतिशत का रिटर्न मिला होगा। बीते एक महीने की बात करें तो कंपनी के शेयरों का भाव 39 प्रतिशत तक बढ़ चुका है। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में कंपनी के शेयरों में 9.50 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली
स्टोरी क्रेडिटः लाइव मिंट
(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)