HomeShare Marketइस बैंक ने FD पर 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया ब्याज, अब ग्राहकों...

इस बैंक ने FD पर 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया ब्याज, अब ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा रिटर्न

प्राइवेट सेक्टर लेंडर करूर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी (FD) पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। ब्याज दरों में इजाफे के बाद बैंक 7 दिन से 10 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4 से 6.10 पर्सेंट का ब्याज देगा। जबकि बैंक 2 साल से लेकर 3 साल की एफडी पर जनरल पब्लिक को 6.50 पर्सेंट और सीनियर सिटीजन को 6.90 पर्सेंट का हाइएस्ट ब्याज देगा। बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार बढ़ी हुई नई ब्याज दरें 10 अक्टूबर 2022 से लागू हैं। 

यह भी पढ़ें-जमा पैसे पर मुनाफा के साथ बीमा भी, इस बैंक का ग्राहकों के लिए बंपर ऑफर

Karur Vysya Bank के एफडी रेट्स
प्राइवेट सेक्टर बैंक 7 दिन से 30 दिन की अवधि पर 4 पर्सेंट, 31 दिन से 120 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5.25 पर्सेंट, 121 दिन से 180 दिन की एफडी पर 5.50 पर्सेंट का ब्याज देना जारी रखेगा। दूसरी ओर, बैंक 181 दिन से 270 दिन की एफडी पर 5.75 पर्सेंट, 271 दिन से लेकर 1 साल से कम की एफडी पर 5.90 पर्सेंट, 1 साल से लेकर 2 साल से कम की एफडी पर 20 बेसिस प्वाइंट 6.30 पर्सेंट, 2 साल से लेकर 3 साल की अवधि पर 40 बेसिस प्वाइंट अधिक 6.50 पर्सेंट और 3 साल से अधिक की एफडी पर 6.10 पर्सेंट का ब्याज देगा। 

यह भी पढ़ें-Bitcoin पहुंच सकता है 20000 डॉलर के पास, Ether में लौटी तेजी

सीनियर सिटीजन को मिलेगा 6.90 पर्सेंट का ब्याज
करूर वैश्य बैंक अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 1 साल से 10 साल की एफडी पर 50 बेसिस प्वाइंट अधिक का ब्याज देगा। ब्याज दरों में इजाफे के बाद बैंक अब अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 2 साल से 3 साल की एफडी पर हाइएस्ट 6.90 पर्सेंट का ब्याज देगा। जबकि करूर वैश्य बैंक 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी के अकाउंट प्रीक्लोजर पर 1 पर्सेंट का पेनल्टी चार्ज लगाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular