रिजर्व बैंक (RBI) की पिछले महीने हुई मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक में रेपो रेट को 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने के बाद कई बड़े बैंकों ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर दी जाने वाले ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। अब इस कतार में आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का नाम भी जुड़ गया है। ICICI Bank ने 2 करोड़ रुपये से कम के अमाउंट पर कुछ खास टेन्योर के लिए किए गए एफडी (FD) पर ब्याज दरों को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दिया है। अब आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) 7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर के एफडी (FD) पर 2.75 पर्सेंट से लेकर 6.10 पर्सेंट तक का ब्याज देने जा रहा है। बढ़ी हुई नई ब्याज दरें 19 अगस्त से लागू हैं।
ICICI Bank की नई ब्याज दरें
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने कहा है कि बैंक 1 से 2 साल के टेन्योर के लिए किए गए एफडी (FD) पर ब्याज दरों को 15 बेसिस प्वाइंट बढ़ाते हुए 5.35 पर्सेंट की जगह अब 5.50 पर्सेंट का ब्याज देगा। वही, बैंक 2 से 3 साल तक के टेन्योर के लिए किए गए एफडी (FD) पर अब 5.50 पर्सेंट की जगह 5.65 पर्सेंट का ब्याज देगा। जबकि इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार 3 साल से लेकर 5 साल तक के टेन्योर के लिए किए गए एफडी (FD) पर सबसे ज्यादा 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के साथ बैंक अब 5.70 पर्सेंट की जगह 6.10 पर्सेंट का ब्याज देने जा रहा है। ब्याज दरों में इस बदलाव के बाद बैंक अब 5 साल से 10 साल तक टेन्योर पर किए गए एफडी (FD) पर 5.75 पर्सेंट की जगह 5.90 पर्सेंट का ब्याज देगा।
कौन-कौन से बैंकों ने बढ़ाई हैं एफडी पर ब्याज दरें
इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) जैसे कई बड़े बैंकों ने भी अपने फिक्सड डिपॉजिट (FD) पर दिए जाने वाले ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। इन बैंकों ने यह बदलाव पिछले महीने आरबीआई (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट को 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने के बाद लिया है। फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करने पर हमें एक निश्चित समय के बाद एक निश्चित ब्याज दर सहित गारंटी के साथ हमारा रिटर्न मिलता है। एफडी (FD) करने से आप आसानी से अपने शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म गोल को पा सकते हैं। इसलिए एफडी (FD) करना सुरक्षित माना जाता है।