HomeShare Marketइस बैंक ने बढ़ाया एफडी रेट्स, अब ग्राहकों को जमा पूंजी पर...

इस बैंक ने बढ़ाया एफडी रेट्स, अब ग्राहकों को जमा पूंजी पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न

धनल्क्षमी बैंक के ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। बैंक ने अपने यहां फिक्सड डिपॉजिट (FD) करने वालों के ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक अब 2 करोड़ से नीचे के मैच्योरिटी पर किए गए एफडी (FD) पर अलग-अलग टेन्योर के लिए पहले से ज्यादा ब्याज देगा। बैंक ने 3 से 5 साल की मैच्योरिटी पर एफडी (FD) के लिए ब्याज दरों में सबसे ज्यादा 60 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। बैंक ने कहा है कि बढ़ी हुई नई ब्याज दरें 25 अगस्त से लागू हैं।

Dhanlaxmi Bank का नया FD रेट्स
धनल्क्षमी बैंक ने अब 1 से लेकर 2 साल की मैच्योरिटी के लिए ब्याज दरों में 45 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। बैंक अब इस समयावधि के लिए 5.15 की जगह 5.60 पर्सेंट का ब्याज देगा। इसी तरह बैंक 555 दिनों की मैच्योरिटी पर 20 बेसिस प्वाइंट इजाफा करते हुए अब 5.80 की जगह 6 पर्सेंट का  ब्याज देगा। वहीं दूसरी ओर बैंक 2 से 3 साल की मैच्योरिटी के लिए 30 बेसिस प्वाइंट का इजाफा करते हुए 5.30 की जगह 5.60 पर्सेंट का ब्याज देगा। धनल्क्षमी बैंक ने सबसे ज्यादा इजाफा 60 बेसिस प्वाइंट का 3 से 5 साल की मैच्योरिटी के लिए किया है। बैंक अब इस समयावधि पर 5.40 की जगह 6 पर्सेंट का ब्याज देगा। 

यह भी पढ़ें-कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी, ब्रेंट क्रूड पहुंचा 100 डॉलर के पार

सीनियर सिटीजन को बैंक देगा 0.50 पर्सेंट का ज्यादा ब्याज
Dhanlaxmi Bank ने कहा है कि अब वह सीनियर सिटीजन को अलग से 0.50 पर्सेंट का ब्याज देगा। वहीं धनल्क्षमी बैंक अब 1111 दिन की मैच्योरिटी पर  6.05 की जगह 6.10 पर्सेंट का ब्याज देगा। दूसरी ओर बैंक ने अब 5 साल से 10 साल तक की मैच्योरिटी पर टर्म डिपॉजिट के लिए ब्याज दरों को 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दिया है। बैंक अब इस समयावधि पर 5.50 की जगह 6 पर्सेंट का ब्याज देगा।

यह भी पढ़ें-क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में लौटी रौनक, Bitcoin, Ether और Dogecoin में तेजी

हाल ही में Indian Bank ने भी बढ़ाया है FD रेट्स
इंडियन बैंक (Indian Bank) के कस्टमर्स के लिए एक अच्छी खबर है। बैंक ने अब अपने यहां एफडी (FD) करने वालों को ज्यादा ब्याज देने का फैसला किया है। इंडियन बैंक ने अब ब्याज दरों में 15 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। इंडियन बैंक अब 7 दिनों से 10 साल तक के मैच्योरिटी पर 2.80 पर्सेंट से लेकर 5.75 पर्सेंट तक का ब्याज देगा। बैंक अब सबसे ज्यादा 5.75 पर्सेंट का ब्याज 3 से लेकर 5 साल तक की मैच्योरिटी के लिए किए गए एफडी पर देगा। आपको बता दें की बढ़ी हुई नई दरें 24 अगस्त से लागू हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular