HomeShare Marketइस बैंक ने फिक्स डिपाजिट की ब्याज दरों में किया बदलाव, अगले...

इस बैंक ने फिक्स डिपाजिट की ब्याज दरों में किया बदलाव, अगले सप्ताह IPO लाने की भी है तैयारी 

100 साल पुरानी प्राइवेट सेक्टर लेंडर तामिलनाडु मर्चेंटाइल बैंक (TMB) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने यह बदलाव 2 करोड़ से कम की मैच्योरिटि पर किए गए एफडी पर किया है। बैंक अब 7 दिन से 10 साल के टेन्योर पर किए गए एफडी पर 2.75 पर्सेंट से 5.75 पर्सेंट तक ब्याज देगा। बैंक की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार बढ़ी हुई नई ब्याज दरें 1 सितंबर से लागू है। अगले सप्ताह टीएमबी (TMB) बैंक आईपीओ (IPO) लाने की तैयारी में भी है। इस आईपीओ (IPO) के माध्यम से बैंक का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा पैसे जुटाने पर है।

तमिलनाडु मर्चेंटाइल बैंक FD रेट्स
टीएमबी बैंक अब 7 से 14 दिन की एफडी पर 2.75 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है जबकि 15 से 45 दिन की एफडी के लिए 3. 50 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। दूसरी ओर बैंक वाले से 90 दिन की एफडी पर 3.75 पर्सेंट, 91 से 179 दिन की एफडी पर 4.50 पर्सेंट और 180 से 1 साल की एफडी पर 5 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। टीएमबी बैंक 1 साल की फिक्स डिपॉजिट (FD) पर 5.50 पर्सेंट, 1 साल से 2 साल की एफडी पर 5.60 पर्सेंट और 3 साल से 10 साल तक की एफडी पर 5.75 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। तमिलनाडु मर्चेंटाइल बैंक (TMB) वरिष्ठ नागरिकों को 1 से 10 साल के टेन्योर पर एफडी करने के लिए सामान्य ब्याज दरों से 0.50 पर्सेंट अधिक ब्याज दे रहा है।

यह भी पढ़ें-बाढ़ से तबाह पाकिस्तान में पेट्रोल 235 रुपये लीटर के पार, फिर भी भारत से है सस्ता

IPO लाने की तैयारी में तमिलनाडु मर्चेंटाइल बैंक (TMB) 
टीएमबी बैंक अगले सप्ताह इनिशियल पब्लिक आफरिंग (IPO) लाने की तैयारी में है। यह आईपीओ (IPO) 5 सितंबर को ओपन होगा और 7 सितंबर को बंद हो जाएगा। टीएमबी बैंक का यह आईपीओ 800 करोड़ रेंज का होगा जिसमें एक स्लॉट में मिनिमम 28 शेयर होंगे। प्रत्येक शेयर की कीमत 500 रुपये से 525 रुपये होगी। टीएमबी बैंक का लक्ष्य आईपीओ के माध्यम से 831.60 करोड़ रुपए कमाने का है और कंपनी को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में लिस्ट करवाने का है। टीएमबी बैंक का 31 मार्च तक पूरे देश में 509 ब्रांच है जिसमें 106 रूरल एरिया में, 247 सेमी अर्बन एरिया, 80 अर्बन एरिया और 76 मेट्रोपॉलिटियन एरिया में है। तमिलनाडु में टीएमबी बैंक का 369 ब्रांच है जो पूरे तमिलनाडु में अपना एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

यह भी पढ़ें-₹1 से ₹25 के पार पहुंचा भाव, कर्ज मुक्त कंपनी एक लाख पर दिया 14 लाख रुपये का रिटर्न

RELATED ARTICLES

Most Popular