चौथी तिमाही के नतीजों के बाद अरबिंदो फाॅर्मा (Aurbindo Phrama) के बोर्ड ने डिविडेंड देने की सलाह दी है। बोर्ड ने 450% यानी एक रुपये के फेस वैल्यू के शेयर पर 4.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने के लिए कहा है। यानी कंपनी निवेशकों को मुनाफा होने बांटने जा रही है।
यह भी पढ़ें: इस मल्टीबैगर स्टाॅक से निवेशकों को हुआ तगड़ा मुनाफा, एक्सपर्ट ने कहा खरीद लो
क्या है रिकाॅर्ड डेट?
कंपनी ने रिकाॅर्ड डेट भी पहले ही तय कर दिया है। वित्त वर्ष 2021-22 के चौथे अंतरिम डिविडेंड के लिए कंपनी ने रिकाॅर्ड तारीख अगला सोमवार यानी 7 जून 2022 तय किया है। कंपनी योग्य शेयर धारकों को 15 जून 2022 या उससे डिविडेंड का भुगतान करेगी।
चौथी तिमाही में कैसा रहा है प्रदर्शन?
वित्त वर्ष 2021-22 की आखिरी तिमाही में अरबिंदो फाॅर्मा के नेट प्राॅफिट में 28% की गिरावट दर्ज हुई। सोमवार को कंपनी की तरफ जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार चौथी तिमाही में अरबिंदो फाॅर्मा को 576 करोड़ रुपये का नेट प्राॅफिट हुआ था। इससे पहले के साल में मार्च की तिमाही में कंपनी को 801 करोड़ रुपये का नेट प्राॅफिट हुआ था।
संबंधित खबरें
कंपनी के टोटल रेवन्यू में भी गिरावट देखने को मिली है। पिछ्ली तिमाही कंपनी को कुल 5,809 करोड़ रुयपे का हुआ था। जबकि इससे पहले के वित्त वर्ष की पिछली तिमाही में कंपनी को 6,001.50 रुपये का टोटल रेवन्यू हुआ था।
यह एक फाॅर्मा कंपनी है। पिछले एक साल के दौरान कंपनी के शेयर 47% नीचे आ गये। वहीं, इस साल यानी 2022 में कंपनी के शेयर 28% नीचे आकर ट्रेड कर रहे हैं।