HomeShare Marketइस फर्म की झोली में आई अनिल अंबानी की कंपनी, अब दिग्गज...

इस फर्म की झोली में आई अनिल अंबानी की कंपनी, अब दिग्गज निवेशक ने बेचे शेयर

ऐप पर पढ़ें

Swan Energy share price: अल्बुला इन्वेस्टमेंट फंड ने ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए 157 करोड़ रुपये में स्वान एनर्जी के शेयर बेच दिए हैं। इसके खरीदार बंधन म्यूचुअल फंड (एमएफ), सैमको एमएफ, बीएनपी पारिबा आर्बिट्रेशन, सोसाइटी जेनरल और रेजोनेंस अपॉर्चुनिटीज फंड हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के पास उपलब्ध ब्लॉक डील डेटा के मुताबिक अल्बुला इन्वेस्टमेंट फंड ने स्वान एनर्जी में 1.14 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर 30.24 लाख शेयर बेचे।

किस कीमत पर हुई डील: प्रत्येक शेयर का निपटान औसतन 519.90 रुपये की कीमत पर किया गया, जिससे डील का प्राइस 157.22 करोड़ रुपये हो गया। इस बीच, बीएसई पर स्वान एनर्जी के शेयर 7 प्रतिशत बढ़कर 566.55 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है। 28 मार्च 2023 को शेयर की कीमत 193 रुपये थी। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो लेवल है।

अनिल अंबानी की कंपनी का लिया कंट्रोल
हाल ही में स्वान एनर्जी ने कहा कि उसने औपचारिक रूप से अनिल अंबानी की रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग का प्रबंधन नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। कंपनी दिवाला समाधान प्रक्रिया के तहत विजेता बोलीदाता के रूप में उभरी थी। रिलायंस नेवल का अधिग्रहण जहाज निर्माण, जहाज मरम्मत और भारी निर्माण उद्योग में कंपनी के प्रवेश का प्रतीक है। स्वान ग्रुप की कपड़ा, रियल एस्टेट, तेल और गैस और पेट्रोकेमिकल्स और जहाज निर्माण में उपस्थिति है।

2100 करोड़ रुपये की बोली
स्वान एनर्जी की इकाई हैजल इन्फ्रा ने रिलायंस नेवल के लिए 2100 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। हैजल इन्फ्रा में स्वान एनर्जी की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शेष 26 प्रतिशत हिस्सेदारी हैजल मर्केंटाइल के पास है। इसमें स्वान एक रणनीतिक निवेशक है। रिलायंस नेवल के अधिग्रहण के साथ कंपनी पोत निर्माण, पोत मरम्मत आदि के क्षेत्र में दस्तक देने जा रही है। बता दें कि शेयर बाजार में रिलायंस नेवल का ट्रेडिंग लंबे समय से बंद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular