Multibagger Stock: आज हम आपको मल्टीबैगर शेयर (Multibagger share) के बारे में बता रहे हैं जिसने मात्र 6 महीने में ही अपने निवेशकों को करोड़पति बनाने का काम किया है। हम बता रहे हैं एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड ( Sel Manufacturing Company Ltd) के बारे में..इस कंपनी के शेयर ने पिछले 6 महीने में 2 लाख 46 हजार पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न देकर चौंका दिया है। कंपनी के शेयर पिछले कुछ सत्रों से लगातार अपर सर्किट को हिट कर रहा है और शुक्रवार को यह शेयर एनएसई पर 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 862.25 रुपये पर बंद हुए।
35 पैसे से 862.25 पर पहुंचा स्टॉक
SEL Manufacturing Company Ltd के शेयर पिछले छह महीने पहले एनएसई पर 35 पैसे (27 अक्टूबर 2021 का बंद भाव) से बढ़कर 1 अप्रैल 2022 को 862.25 रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी के शेयर ने करीबन 246,257.14 पर्सेंट का जबरदस्त रिटर्न दिया है। वहीं, इस साल 2022 में YTD समय के हिसाब से यह शेयर 44.40 रुपये ( 3 जनवरी 2022 का बंद भाव) से बढ़कर 862.25 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गए। इस दौरान इसने 1,842 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। पिछले एक महीने में यह शेयर 165.10% भागा है। इस महीने पहले 3 मार्च को इस शेयर की कीमत 325.25 रुपये थी।
यह भी पढ़ें- 4 रुपये का यह शेयर ₹102 का हुआ, निवेशकों के 1 लाख को बना दिया 26 लाख रुपये
संबंधित खबरें
निवेशक बन गए करोड़पति
एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड शेयर प्राइस हिस्ट्री के मुताबिक, अगर किसी निवेशक ने छह महीने पहले इस शेयर में 35 पैसे के हिसाब से 30 रुपये लगाए होते तो आज यह रकम बढ़कर 7.39 करोड़ रुपये होती। वहीं, इस साल 2022 में यदि किसी निवेशक ने 44.40 रुपये के हिसाब से 30 हजार रुपये लगाए होते तो आज यह रकम बढ़कर 5.82 लाख रुपये होती।
यह भी पढ़ें- PNB ग्राहक ध्यान दें! कल से बदल रहा यह बेहद जरूरी नियम, बैंक ने दी जानकारी
(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)